भोपाल के अचारपुरा में बनेगा नया टेक्सटाइल और फार्मा हब... मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे 406 करोड़ की इकाइयों का भूमि-पूजन

Updated on 24-07-2025 12:39 PM
भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत अब राजधानी भोपाल के अचारपुरा क्षेत्र को टेक्सटाइल और फार्मा हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 31.21 हेक्टेयर भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जुलाई को करेंगे। इस कार्यक्रम में वे 406 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली पांच औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन भी करेंगे।

इस औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का उद्देश्य निवेश को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। अचारपुरा को धार के पीथमपुर और रायसेन के मंडीदीप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। भविष्य में यहां 800 करोड़ रुपये तक के निवेश की संभावना जताई गई है, जिससे 1000 से अधिक रोजगार उत्पन्न हो सकते हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महालक्ष्मी दाल उद्योग, जियो फिल्टेक, प्रवाह एंटरप्राइजेज, योगी इंडस्ट्रीज, अजमेरा इंडस्ट्रीज, सामवी एंटरप्राइजेज और बैग क्रिएशन इंडिया को औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पत्र भी सौंपे जाएंगे। ये इकाइयाँ मिलकर 17.5 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी और 186 से अधिक लोगों को रोजगार देंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के गोकलदास एक्सपोर्ट्स की गारमेंट यूनिट के भ्रमण से होगी, जहां लगभग 2500 महिलाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री उनसे संवाद करेंगे और उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण भी करेंगे।

उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह इस अवसर पर राज्य में निवेशकों के लिए बनाई गई सुविधाओं जैसे प्लग एंड प्ले मॉडल, त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और लॉजिस्टिक्स पर जानकारी साझा करेंगे। साथ ही मौजूद उद्यमी अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

टेक्सटाइल, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की 5 बड़ी इकाइयां इस दिन भूमि पूजन के माध्यम से नई शुरुआत करेंगी-



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     13 August 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
     13 August 2026
    भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
     13 August 2026
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
     13 August 2026
    भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
     13 August 2026
    इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
     13 August 2026
    भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
     13 August 2026
    भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
     13 August 2026
    भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
     13 August 2026
    भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
    Advt.