चोरी का नया तरीका... पहले ऑनलाइन बेची कार, फिर जीपीएस से ट्रैक कर दूसरी चाबी लगाकर उसे ले गया

Updated on 11-11-2024 11:53 AM

जबलपुर । घमापुर के सिद्धबाबा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कार बेची। कार नर्मदापुरम निवासी युवक ने ली। इसके बाद वह कार में लगे जीपीएस को ट्रैक कर साथियों के साथ नर्मदापुरम गया। जहां से कार चोरी कर ली। नर्मदापुरम जिले के शोभापुर पुलिस चौकी ने मामले की जांच की, तो पूरा खुलासा हुआ।


मुख्य आरोपित घमापुर सिद्धबाबा बिहारी मोहल्ले का अभिषेक यादव गिरफ्तार


मुख्य आरोपित घमापुर सिद्धबाबा बिहारी मोहल्ला निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसके साथी प्रियांशु सोनी उर्फ दीपांशु नाहर, राहुल यादव व टीटू यादव की तलाश की जा रही है।अभिषेक ने ऑनलाइन वेबसाइट पर कार एमपी 20 सीजे 4323 बेचने का विज्ञापन डाला था।


बाकी रकम गाड़ी ट्रांसफर होने के बाद देने की बात तय हुई


शकील ने तीन लाख नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन अभिषेक को दिए। बाकी रकम गाड़ी ट्रांसफर होने के बाद देने की बात तय हुई। 30 अक्टूबर को शकील कार लेकर चला गया। लेकिन पांच नवम्बर को कार उसके घर के पास से चोरी हो गई।


अभिषेक ने शकील को डुप्लीकेट चाबी दी थी


शोभापुर पुलिस चौकी में एफआइआर दर्ज कराई गई। सीसीटीवी खंगाले गए, तो वहां अभिषेक साथियों के साथ नजर आया। जिसके बाद टीम जबलपुर पहुंची और अभिषेक को गिरफ्तार कर ले गई। अभिषेक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने शकील को डुप्लीकेट चाबी दी थी।


मूल चाबी से कार का लॉक खोला और उसे जबलपुर ले आया


शकील ने दो से तीन दिन तक कार को जीपीएस के जरिए ट्रैक किया, तो पता चला कि वह शकील के घर के बाहर खड़ी होती है, जिसके बाद पांच नवम्बर को वह साथियों के साथ वहां पहुंचा और मूल चाबी से कार का लॉक खोला और उसे जबलपुर ले आया।


जीआरपी के एसआई की रिकार्डिंग वायरल, एसपी ने बैठाई जांच


जबलपुर रेल मंडल के पिपरिया स्टेशन के जीआरपी चौकी में पदस्थ सुशील पहलवान की एक रिकार्डिंग वायरल हुई। इसमें उन्होंने किसी व्यक्ति से पैसे की मांग की है। मामला सामने आने के बाद जीआरपी एसपी शिमाला प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बैठा दी है।


जीआरपी एसपी बोले-रिकार्डिंग लगभग तीन साल पुरानी है


जीआरपी एसपी ने बताया कि रिकार्डिंग लगभग तीन साल पुरानी है, लेकिन इसका अभी वायरल किए जाना, संदेस्पद है। सभी पक्षों को देखते हुए डीएसपी को मामले की जांच करने कहा है। इधर इस रिकार्डिंग ने एक बार फिर जीआरपी की आरोपितों के साथ सांठगांठ कर उन्हें बचाने के आरोप लगने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.