जूनागढ़ से वन विहार पहुंचा शेर का जोड़ा, जनवरी से देख पाएंगे सैलानी

Updated on 22-12-2024 04:45 PM
 भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को शेर का एक नया जोड़ा पहुंच गया। यह गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से लाया गया है। इस जोड़े में एक नर और एक मादा शेर शामिल हैं। इस जोड़े के आने से वन विहार में शेरों की संख्या पांच हो गई है। जनवरी से पर्यटक इन शेरों को देख पाएंगे।शेर के इस जोड़े को लाने के लिए वन विहार के नौ अधिकारियों-कर्मचारियों का दल जूनागढ़ गया था। शनिवार को लगभग एक हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर यह दल शाम 4:30 बजे भोपाल पहुंचा। वन विहार लाए गए शेर और शेरनी की उम्र करीब तीन साल है।

10 दिन तक खास देखभाल

इन्हें वन विहार के क्वारंटाइन में रखा गया है, जहां इनकी देखभाल की जाएगी। करीब आठ से 10 दिन तक देखभाल के दौरान उन्हें नए रहवास के अनुसार ढाला जाएगा। उसके बाद उन्हें सैलानियों को देखने के लिए खुले बाड़े में लाया जाएगा। इन शेरों के लिए वन विभाग 2006 से ही गुजरात सरकार से बातचीत कर रहा था।

गुजरात यहां के बाघों के बदले उम्रदराज शेरों का जोड़ा दे रहा था। प्रदेश के अधिकारियों को इस पर आपत्ति थी। वन विभाग के इन्कार के बाद यह योजना रुक सी गई थी। लंबी बातचीत के बाद गुजरात का वन विभाग तीन साल (उम्र) के शेरों का जोड़ा देने को तैयार हुआ।

बदले में वन विहार से गए बाघ

इस जोड़े के बदले में वन विहार ने गुजरात को एक नर बाघ (बांधवगढ़-2) और एक मादा बाघ (बंधनी) दिए हैं। दोनों बाघ लगभग छह साल के हैं। यह आदान-प्रदान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली की अनुमति से किया गया है।

एक नर, दो मादा शेर पहले से

वन विहार में एक नर और दो मादा शेर पहले से हैं। सत्या, गंगा और नंदी नाम के शेरों के साथ इस नए जोड़े को मिलाकर अब शेरों की संख्या पांच हो जाएगी। यह वन विहार के लिए बड़ा आकर्षण होगा। जू-प्रबंधन को उम्मीद है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.