भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की जोरदार टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत... दर्जनभर श्रद्धालु घायल

Updated on 15-01-2026 01:06 PM
 भोपाल: भोपाल के बैरसिया में मकर संक्रांति के अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा (Bhopal Road Accident) हुआ। नर्मदापुरम जा रही पिकअप वाहन और स्नान कर लौट रही ट्रैक्टर- ट्रॉली आमने-सामने टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार 40 वर्षीय मुकेश अहिरवार, पिता सुखलाल, मां बबरी बाई और बेटा दीपक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।

घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे में दोनों वाहनों में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप में सवार नौ लोग और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार छह लोग शामिल हैं। घायलों में तीन बच्चे भी हैं। घायलों को बैरसिया के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लल्लू उर्फ करण अहिरवार चला रहा था। मुकेश अहिरवार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने और बेटी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। रात करीब दस बजे नरेला स्थित ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप दो हिस्सों में टूट गई और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस कार्रवाई और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टूटे हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रारंभिक कारण: लाइट न होना और तेज रफ्तार

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि सड़क पर लाइट न होना और पिकअप वाहन की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह रही। सड़क दो लेन की है, लेकिन लेन का पालन न करना और सामने वाहन को समय पर न देख पाना दुर्घटना को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। ट्रैक्टर-ट्राली में बैरसिया के रानी खजूरी गांव के लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों का इलाज सुनिश्चित किया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.