मतदाता जागरूकता के लिए KBC की तर्ज पर हुआ कार्यक्रम, बिग बी का सामना कर चुकी स्कूल प्राचार्य कलेक्टर के सवालों पर हुईं नर्वस

Updated on 11-11-2023 01:20 PM
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इस बार शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के प्रयास व नवाचारी प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को एमपी नगर में स्थित एक माल में 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की तर्ज कर 'कौन बनेगा वोटर नंबर 1' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने हाट सीट पर बैठे प्रतिभागियों से सवाल पूछे।


कलेक्टर के सामने प्राचार्य हुईं नर्वस

कार्यक्रम की शुरूआत युवा मतदाताओं से सवाल-जवाब से की गई। वहीं केबीसी में प्रतिभागिता करते हुए हाट सीट पर बिग बी के सवालों का जवाब दे चुकीं स्कूल प्राचार्य ऊषा खरे से कलेक्टर ने जब सवाल किए तो उन्होंने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के सामने जवाब देना सरल था, लेकिन अपने ही जिले के कलेक्टर के सामने बैठकर जवाब देना नर्वस महसूस कर रही हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा भी थे।


पूछे चुनाव संबंधी सवाल
जानकारी के अनुसार माल में आयोजित कौन बनेगा वोटर नंबर वन प्रतियाेगिता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतदाताओं से चुनाव से जुड़े सवाल पूछे। जिसमें पहला सवाल मतदान किस तारीख को है पूछा गया। भोपाल में कितनी विधानसभा हैं, बैलट पेपर, ईवीएम के चित्र दिखाकर उनके बारे में भी पूछा गया। खेल-खेल में लोगों को मतदान की जानकारी भी दी गई। मतदान केंद्र में मतदाता क्या ले जा सकते हैं, एपिक कार्ड का फुल फार्म क्या होता है। ऐसे सवालों के जवाब कार्यक्रम की हाट सीट पर बैठे नये मतदाताओं ने दिए।


227 लोगों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

वहीं कौन बनेगा करोड़पति खेल चुकी शासकीय विद्यायल की प्राचार्य ऊषा खरे से कलेक्टर ने चुनाव से संबंधित कई कठीन सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब भी दिया। इसके बाद वह कलेक्टर के सामने खुद को नर्वस महसूस करने लगी। कार्यक्रम के लिए 227 रजिस्ट्रेशन हुए थे और सभी सवालों का जवाब देने वालों को गिफ्ट हैंपर भी प्रदान किए गए।
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.