भोपाल में जलेबियां छान रहा था राजस्थान का तस्कर, पुलिस ने दबोचा… फिल्मी है कालूराम उर्फ केडी की क्राइम स्टोरी

Updated on 08-11-2024 01:12 PM

 भोपाल: राजस्थान का एक ड्रग तस्कर भोपाल में हलवाई बनकर फरारी काट रहा था। जोधपुर पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो उसकी एक टीम भोपाल आई और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर वापस रवाना हो गई। पुलिस ने जब आरोपित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया, तब वह दुकान पर जलेबी बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपित पिछले एक महीने से भोपाल में था और हलवाई का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपित कालूराम उर्फ केडी जोधपुर के सालवा कला के केरली नाडी का रहने वाला है। उसके खिलाफ 2019 में चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा सदर थाने में मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार, शासकीय कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले जैसे मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक वह महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और गुजरात में भी फरारी काट चुका था। इस बीच पुलिस को पता चला कि वह भोपाल में एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा है। कालूराम भोपाल में करीब महीने भर से सक्रिय था। वह कई बार क्षेत्र के हलवाइयों की दुकान पर आता-जाता रहता था।विगत सोमवार की शाम लगभग चार बजे वह सोनागिरि मार्ग पर स्थित हरियाणा जलेबी की दुकान पर काम कर रहा था। तब ही जोधपुर से आई पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। वह तीन साल से फरार था और उस पर ड्रग तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपित कालूराम को पहले भी जोधपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.