भोपाल में तेज रफ्तार कार ने 3 दोस्तों को कुचला:न्यू मार्केट में सड़क किनारे नाश्ता करते समय चढ़ाई गाड़ी; एक की हालत गंभीर

Updated on 02-06-2025 11:20 AM

भोपाल में तेज रफ्तार कार ने 3 दोस्तों को कुचल दिया। तीनों दोस्त सड़क किनारे नाश्ता कर रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। तीनों को इलाज के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना 30 मई शुक्रवार को न्यू मार्केट में पंचानन बिल्डिंग के पास की है। हादसे का वीडियो रविवार को सामने आया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तीनों को हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें टीटीनगर थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि शुक्रवार तड़के 3.39 बजे सुरेंद्र मालवीय (27), अमित चौहान और अनिल दागड़े दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे थे। सुरेंद्र मालवीय को गंभीर चोट आई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं अमित चौहान और अनिल दाड़गे को भी हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

कार में तीन से चार युवक थे सवार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो नशे में धुत थे। हादसे के बाद सभी आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हाथ लगी है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

घायलों के परिजनों ने न्याय की मांग की अमित चौहान न्यू मार्केट में कपड़े का स्टॉल लगाता है, अनिल दाड़गे और सुरेंद्र मालवीय उसके पुराने दोस्त हैं। तीनों दोस्त अक्सर देर रात साथ बैठकर नाश्ता करते थे। घटना के समय भी तीनों चाय-नाश्ता कर रहे थे, तभी यह घटना हुआ। घायलों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.