भोपाल नगर निगम में तबादलों की सर्जिकल स्ट्राइक, आधी रात को बदली गई अफसरों की फौज

Updated on 24-12-2025 01:33 PM
भोपाल: नगर निगम भोपाल में रिवार्ड और पनिशमेंट की नीति के तहत सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस कार्रवाई को निगम प्रशासन की “सर्जिकल स्ट्राइक” के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूरा सिस्टम हिल गया है। निगमायुक्त संस्कृति जैन ने आधी रात को आदेश जारी कर कई विभागों में एक साथ तबादले किए। जहां अपेक्षित कार्य नहीं हुआ, वहां नेतृत्व बदला गया, जबकि जिन क्षेत्रों में काम की गति तेज करनी है, वहां भरोसेमंद फील्ड अधिकारियों को एक साथ एक से पांच जोनों का प्रभार सौंपा गया। नगर निगम में पहली बार यांत्रिकी, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग में थोकबंद तबादले किए गए हैं।

4 महीने बाद झील पर फिर प्रमोद मालवीय का कब्जा

आदेश के अनुसार डिप्टी सिटी इंजीनियर प्रमोद मालवीय को झील संरक्षण की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है। चार महीने पहले यह प्रभार उनसे लेकर बृजेश कौशल को दिया गया था, लेकिन झील संरक्षण के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई।

यांत्रिकी और जलकार्य विभाग में सहायक यंत्रियों और उपयंत्रियों को प्रमोशन के साथ अतिरिक्त जोन सौंपे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में खाली हुए दो जोनों में नए कर्मचारियों की तैनाती के साथ आंतरिक फेरबदल किया गया है। आदेश में विधानसभा स्तर पर डिप्टी सिटी इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोद मालवीय को सिविल कार्यों के साथ झील संरक्षण और शहर में बनने वाले प्रवेश द्वार की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कौशल को गोविंदपुरा, अनिल टटवाडे को मध्य और उत्तर विधानसभा, एसके राजेश को दक्षिण-पश्चिम और हुजूर तथा एके साहनी को नरेला विधानसभा सौंपी गई है। अनिल टटवाडे से अतिक्रमण का प्रभार लेकर राजा राम अहिरवार को सौंपा गया है।

बिजली विभाग में आशीष श्रीवास्तव से नरेला विधानसभा का प्रभार हटाया गया है, जबकि अन्य जिम्मेदारियां उनके पास रहेंगी। जेडे खान से एचएफए का प्रभार लेकर उन्हें केवल जलकार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम में 64 उपयंत्रियों के जोन बदले

स्वास्थ्य विभाग में भावना पटेरिया को जोन 13 से जोन 6 में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। अंकित गौतम को जोन 6 से जोन 7, संदीप मंडलेकर को जोन 16 से जोन 13 भेजा गया है। पूर्व में परियोजना देख चुके मनोज भुमरकर को जोन 16 और विजय शाक्य को जोन 14 का दायित्व सौंपा गया है। हाल ही में विधानसभा स्तर पर बनाए गए एचओ राकेश शर्मा और योगेश दुबे के जोन 14 और 7 पहले से खाली थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.