राष्ट्रीय खेल में मध्यप्रदेश से 298 खिलाडि़यों का दल जाएगा गुजरात

Updated on 26-09-2022 05:25 PM
सात साल के लम्बे अंतराल के बाद 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में हो रहे हैं। मध्यप्रदेश 25 खेलों में भाग ले रहा है, इसमें 298 खिलाड़ी और 86 ऑफिसियल्स शामिल हैं। पिछली बार केरल में हुए राष्ट्रीय खेल में मध्यप्रदेश 91 पदक लेकर छठवें स्थान पर रहा था। इस बार शीर्ष पाँच में रहने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, राजकोट, सूरत और भावनगर में होंगे।

संचालक खेल रविकुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर मध्यप्रदेश की अच्छी तैयारी है, परिणाम भी जैसा हम सोच रहे है, वैसा ही होने की उम्मीद है। पिछली बार हम छठवें स्थान पर थे। इस बार हम 100 पदकों का आंकडा भी पार करेंगे और अपनी रैंक में सुधार भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी हमारे प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहे है, प्रथम तीन स्थान पाने वालों को नकद राशि तथा चौथे और पाँचवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

म.प्र. ओलिंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि म.प्र. दल का चयन क्वालीफिकेशन के आधार पर हुआ है। हमने सभी खेलों के कैंप एसोसिएशन के सहयोग से किए है। बाहरी खिलाडि़यों को म.प्र. से खिलाए जाने पर उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार सभी प्रदेश बाहरी खिलाडि़यों को अवसर देते है, हमने भी उसी नियम से मध्यप्रदेश टीम का चयन किया है। संयुक्त संचालक बीएस यादव ने कहा कि हमने सभी तैयारी और व्यवस्था कर ली है। इस बार हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। सभी खेलों के लिए विभाग ने अपने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में लगाये कैंप में सभी कोच और खिलाड़ी मेहनत कर रहे है। खेल विभाग ने म.प्र. ओलिंपिक संघ के माध्यम से सभी कैंपों में खेल सामग्री पहुँचाई है।

पुरस्कार राशि

राज्य सरकार राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता को पाँच लाख रूपये, रजत पदक विजेता को 3 लाख 20 हजार रूपये तथा कांस्य पदक विजेता को भी 3 लाख 20 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इस बार चौथे और पाँचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.