कानपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार लोडर ने ली पति-पत्नी की जान, आरोपी चालक फरार
Updated on
02-02-2026 05:26 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। मौके पर पति की मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चकेरी थाना क्षेत्र के मंगलाविहार अंडरपास के पास रविवार को पति-पत्नी बाइक से जेठ के घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चकेरी सनिवगां निवासी चंद्रपाल सिंह यादव(43) रूमा स्थित फैक्टरी में काम करते थे।
बेटे आशीष ने बताया कि पिता चंद्रपाल और मां अनीता देवी(40) रविवार को दामोदर में अपने जेठ के घर जा रहे थे। दोनों को बड़ी पुलिया अंडरपास के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की शोर मचाने पर ड्राइवर मौके से भाग निकला। इस दौरान पिता चंद्रपाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मां को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
इस संबंध में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसे की खबर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस तो आरोपी ड्राइवर लोडर छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…