ट्रक की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

Updated on 21-10-2024 12:02 PM

बिलासपुर । न्यायधानी के रतनपुर में एक हादसे में अनियंत्रित ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, इसके बाद उसने पास ही बस का इंतज़ार कर रही महिला को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को ज़ब्त कर कार्रवाई कर रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाले पंकज कुमार बिंझवार इलेक्ट्रिशियन हैं।


वे गुजरात में काम करते हैं। रविवार को वह अपनी मां अमरबाई को लेकर गुजरात जाने के लिए घर से निकले और गांव से आकर खंडोबा मंदिर के पास दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई, फिर बस का इंतजार कर रही अमरबाई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अमरबाई की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। मृतका के बेटे पंकज ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेलर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही…
 13 October 2026
रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपए रायपुर के…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में चचेरी…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी भेंट के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से खैरागढ़ राजपरिवार और मंदिर ट्रस्ट के बीच पूजा की…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
Advt.