जाम खुलवाने में जुटे ट्रैफिक सिपाही से युवक ने की मारपीट, बाइक छोड़कर भागा

Updated on 27-11-2024 01:35 PM
भोपाल। पुराने शहर में पीरगेट के पास मालीपुरा में सड़क पर जाम की स्थिति बनने पर ट्रैफिक संभाल रहे एक सिपाही को एक बाइक चालक को टोकना भारी पड़ गया। बाइक सवार ने सिपाही के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

जाते-जाते दी धमकी

हालांकि झूमाझटकी के दौरान युवक की बाइक वहीं गिर पड़ी। वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। जाते-जाते वह ट्रैफिक पुलिस के जवान को धमकी भी दे गया। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

ओवरटेक करने से रोकने पर बिफरा

कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह गुर्जर ने बताया कि 36 वर्षीय प्रेम धुर्वे यातायात थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार शाम को प्रेम की ड्यूटी मालीपुरा स्थित पुराने चिरायु अस्पताल के पास लगी थी। शाम लगभग छह बजे वहां जाम की स्थति बनने पर वह ट्रैफिक को संभालने और जाम खुलवाने की व्यवस्था में जुटे थे। इस बीच बाइक चालक एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने लगा। आरक्षक प्रेम ने उसे बाइक निकालने पर टोक दिया। तब तो वह वहां से चला गया।

बाइक गिरी तो छोड़कर भागा

कुछ देर बाद वह पुन: बाइक लेकर आया और गाली गलौज करते हुए सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी बीच युवक की बाइक गिर गई और वह उसे वहीं छोड़ पैदल भाग निकला। पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी-04-एमके-0227 जब्त करते हुए उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई है। वह घर से फरार है। जल्द ही उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.