मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा ग्वालियर का युवक भोपाल में गिरफ्तार, पिट्ठू बैग से आठ किलो गांजा बरामद

Updated on 25-11-2024 12:07 PM

भोपाल: राजधानी में निशातपुरा थाना पुलिस ने ग्वालियर के युवक के पास से आठ किलो गांजा बरामद किया है। उसने यह मादक पदार्थ पिट्ठू बैग में रखा हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, उधर] गांधी नगर थाना पुलिस ने भी एक युवक की बाइक की डिक्की से 400 ग्राम गांजा जब्त किया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक युवक एहसान नगर के पास पिट्ठू बैग लेकर आने वाला है। उसमें मादक पदार्थ हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ने की योजना बनाई और एहसान नगर के आसपास निगरानी बढ़ा दी।

ग्वालियर का रहने वाला है आरोपित

कुछ देर बाद एक युवक पीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर पैदल आता दिखा। पुलिस की टीम ने उसे रोका और संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग से आठ किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान तिकोनिया मुरार नई बस्ती कालोनी जिला ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय अजय वाल्मीकि के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया।

मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

उधर, गांधी नगर थाना पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड स्थित जामा मस्जिद के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक लेकर खड़े युवक को रोका। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो बाइक की डिक्की से पन्नी में लपेटकर रखा गया 494 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान बीडीए क्वार्टर गोंदरमऊ निवासी 57 वर्षीय अय्यूब खान के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.