आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य किया, तो दो साल में कम हो गए गेहूं के 10 लाख किसान

Updated on 13-03-2023 06:08 PM

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या दो साल में दस लाख कम हो गई है। दरअसल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने पंजीयन से पहले किसानों के आधार नंबर के वेरीफिकेशन और खाते से आधार काे लिंक करने की बाध्यता रख दी। इसी के बाद किसान घटे हैं।

इसके अलावा निगम ने सैटेलाइट इमेज से भी फसल के होने या नहीं होने की जांच कराई है। साथ ही नौ जिलों में पंजीयन के डाटा का भी परीक्षण किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा गेहूं की आवक होती है। इनमें विदिशा, नर्मदापुरम, उज्जैन, धार, जबलपुर, सिवनी, सतना, रीवा और सागर शामिल हैं। इन जिलों में सैटेलाइट इमेज से खेती के रकबे का आंकलन हो रहा है।

पांच साल पुराने आंकड़े पर पहुंचे किसान

2018-19 में गेहूं बेचने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख थी। यही आंकड़े 2023-24 में भी रहने वाले हैं।

वर्ष किसानों का पंजीयन
2023-24 14,67,118
2022-23 19,81,542
2021-22 24,72,467
2020-21 19,47,829
2019-20 19,98,437
2018-19 15,01,756

2021-22 में रिकॉर्ड खरीदी, पंजाब से भी ज्यादा

2021-22 में 24.72 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था। तब रिकॉर्ड 129 लाख टन गेहूं खरीदी सरकार ने की। यह मप्र में अब तक की सबसे बड़ी खरीदी थी। मप्र ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया था। इसी के बाद सरकार ने आधार के साथ पंजीयन और खाते को जोड़ दिया। साथ ही उन्हीं खातों में भुगतान की बात कही, जो आधार से लिंक हों। इस व्यवस्था के तुरंत बाद 2022-23 में पंजीयन 4 लाख 90 हजार घट गया। खरीदी भी 46 लाख टन पर आ गई। रिजर्व बैंक से 7500 करोड़ कर्ज कम लेना पड़ा। 2023-24 में पंजीयन 5.14 लाख और घट गया।

आधार तो वजह है ही, बाजार भाव भी अभी ज्यादा है
आधार तो अहम वजह है ही, लेकिन इस समय मार्केट रेट भी ज्यादा है। कम पंजीयन का यह भी एक कारण हो सकता है। हालांकि जो भी डाटा है, उसका परीक्षण किया जा रहा है। पिछली बार धान किसानों की संख्या भी घट गई थी।’

-दीपक सक्सेना, संचालक, खाद्य विभाग

15-20 दिन में पड़ताल के बाद स्पष्ट होगी संख्या
नौ जिलों में पंजीयन के आंकड़ों की पड़ताल कर रहे हैं। यह काम 15-20 दिन में हो जाएगा। इसके बाद किसानों की सही संख्या सामने होगी।’
- तरुण पिथोड़े, एमडी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, मप्र



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.