सामने बैठने के पैसे लेते हैं आलिम हकीम इनके कस्टमर्स में अमिताभ, सलमान, धोनी और कोहली भी

Updated on 10-01-2024 01:55 PM

आलिम हकीम एक ऐसे हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जो 15 मिनट बात करने के लिए एक फिक्स अमाउंट चार्ज करते हैं। कई डायरेक्टर्स इनकी वजह से अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ा देते हैं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, एम.एस धोनी, विराट कोहली और रणबीर कपूर जैसी बड़ी हस्तियां इनके यहां बाल कटाने आती हैं।

आलिम हकीम नॉर्मल कस्टमर्स के बाल नहीं काटते। इसके लिए उनकी टीम बैठी होती है। आलिम अधिकांश वक्त फिल्मों में एक्टर्स के लुक पर काम करते हैं। इसके लिए वे मुंह मांगी रकम भी चार्ज करते हैं। हालांकि इनकी यह जर्नी आसान नहीं थी। आलिम जब कॉलेज में थे, तो उनके दोस्त उन्हें हज्जाम बनेगा कहकर चिढ़ाते थे। आज इनसे मिलने और बाल कटवाने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।विराट कोहली आलिम के पास दिल्ली से मुंबई सिर्फ बाल कटवाने आते थे

हम फुटबॉल प्लेयर्स को अक्सर फंकी हेयर, टैटू और स्टाइलिश लुक में देखते हैं। हमारे क्रिकेटर्स पहले सिंपल लुक में रहते थे, लेकिन अब वे भी अपने फैशन सेंस को लेकर थोड़े एक्टिव हो गए हैं। आलिम कहते हैं, ‘मेरे पास विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या अक्सर बाल कटवाने आते हैं। वे बड़े-बड़े बाल रखना चाहते हैं, लेकिन उनकी एक मजबूरी होती है। खेलते वक्त पसीना बहुत होता है, ऐसे में लॉन्ग हेयर दिक्कत पैदा करते हैं।

विराट की बात करें तो काफी साल पहले उन्होंने दाढ़ी बढ़ाई हुई थी। मैंने उनकी दाढ़ी को सेट किया और बगल से बालों को बिल्कुल छोटा कर दिया। कुछ ही दिनों में यह फैशन ट्रेंड बन गया।’

15 मिनट बात करने के लिए फीस चार्ज करते हैं आलिम
जैसे बड़े-बड़े वकील बस केस सुनने के लिए लाखों रुपए चार्ज कर लेते हैं। वैसे ही आलिम हकीम सिर्फ लुक डिजाइनिंग पर डिस्कशन के लिए काफी पैसे चार्ज करते हैं। आलिम ने कहा, ‘मैं अपना एक फिक्स्ड चार्ज रखता हूं। अब उस चार्ज में आप मुझसे 15 मिनट बात करो या 4 घंटे, यह आपके ऊपर डिपेंड करता है।

फिक्स्ड चार्ज इसलिए रखता हूं ताकि कोई मेरा मिसयूज न कर सके। बाकी अपने दोस्तों का बाल काटने के लिए एक भी पैसे चार्ज नहीं करता। कोई भी मेरे नाम का बिल नहीं दिखा सकता।’

बाल काटते वक्त आलिम हकीम क्या ध्यान देते हैं?
आलिम ने कहा, ‘सामने वाले का प्रोफेशन चेक करता हूं। फिर उसके हिसाब से जो बेहतर हेयर स्टाइल सूट करेगा वो रखता हूं। सिर्फ शीशे में देखकर क्लाइंट के बाल नहीं काटता, 360 डिग्री एंगल से देखता हूं। इंसान सिर्फ सामने से खूबसूरत दिखे, यह नहीं मानता। वो हर एंगल से सही दिखना चाहिए। जब आप कहीं खड़े होते हैं तो लोग आपको सिर्फ सामने से नहीं देखते। कुछ लोग पीछे से, साइड से या फिर दूर से भी देखते हैं। बाल काटते वक्त क्लाइंट जहां बैठा है, वहां से थोड़ा दूर जाता हूं। फिर वहां से देखता हूं, उसका लुक कैसा लग रहा है।’

आलिम को बाल काटने में 30 से 40 मिनट लगते हैं
बाल काटते वक्त कितना टाइम लगता है? जवाब में आलिम कहते हैं, ‘फिल्म के लिए एक्टर का लुक डिजाइन करना हो तो इस प्रोसेस में दो से तीन महीने लगते हैं। नॉर्मली अगर किसी के बाल काटने हो तो उसमें 30 से 40 मिनट लगते हैं।'

आलिम ने सलमान के बालों को गलती से छोटा कर दिया था
फिल्म गर्व के वक्त आलिम ने गलती से सलमान खान के बालों को बहुत छोटा कर दिया था। फिल्म में सलमान ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। हालांकि सलमान छोटे बाल ही चाहते थे, लेकिन कटिंग करते वक्त जरूरत से ज्यादा छोटे हो गए। अंत में सलमान और फिल्म के डायरेक्टर ने फैसला किया कि वे इसी लुक के साथ आगे बढ़ेंगे। फिल्म की रिलीज के बाद सलमान के लुक की काफी तारीफ हुई।

एनिमल के लुक के लिए घंटों बात करते थे आलिम और रणबीर
सेलिब्रिटीज अपनी डिमांड रखते हैं। फिर इसी मुताबिक आलिम अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले मुझे यह समझना पड़ता है कि सेलिब्रिटीज चाहते क्या हैं। क्या वो रूटीन हेयर कटिंग कराना चाहते हैं या फिर किसी फिल्म के लिए स्पेशल लुक चाहते हैं। अगर उन्हें रूटीन हेयरकटिंग चाहिए तो मैं उनसे राय लेकर अपने हिसाब से बाल काटता हूं।

वहीं, अगर वे किसी स्पेशल कैरेक्टर के लिए लुक चेंज करना चाहते हैं, तब मैं डायरेक्टर की राय लेता हूं। डायरेक्टर क्या चाहता है, वो अपने हीरो को किस लुक में देखना चाहता है। उसकी क्या-क्या डिमांड रहती है? इन सब बिंदुओं को समझ कर मैं लुक क्रिएट करता हूं।

उदाहरण के लिए, आप रणबीर कपूर का एनिमल वाला लुक देखिए। फिल्म में उनके इंटेंस लुक को मैंने ही क्रिएट किया था। रणबीर और मैं रोज रात में चैट किया करते थे। रणबीर अपने लुक के बारे में हमेशा चर्चा करते थे। क्या नया हो सकता है, इसे लेकर मेरी और उनकी रोज डिस्कशन होती थी।'

संजू के लिए रणबीर का लुक क्रिएट करना आसान नहीं था
आलिम के मुताबिक, बायोग्राफी वाली फिल्मों के लिए लुक क्रिएट करना सबसे मुश्किल काम है। इन कैरेक्टर्स को ऑडियंस पहले ही देख चुकी होती है। उन्होंने कहा, ‘आप संजू और सैम बहादुर का उदाहरण लीजिए। लोग संजय दत्त को पहले से देख चुके हैं।

ऐसे में रणबीर कपूर को ऐसा लुक देना, जिससे वो हूबहू संजय दत्त लगें, यह बड़ा टास्क था। वही चीज सैम बहादुर के वक्त भी थी। सैम मानेकशॉ को लोग पहले से देख चुके हैं। हमें विक्की कौशल को बिल्कुल उनकी तरह दिखाना था। कोशिश रहती है कि हम ऐसा लुक क्रिएट करें जिसे देखने के बाद इंसान कहे कि यह बिल्कुल ओरिजिनल लग रहा है। काल्पनिक किरदारों के लुक पर काम करना इससे कहीं आसान है।’

आलिम के कहने पर धोनी ने एक साल बाल नहीं कटवाए
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी ने अपना लुक चेंज किया है। वे अब पहले जैसे लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। फैंस धोनी के इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। उनके इस लुक के पीछे आलिम हकीम का ही हाथ है।

इस पर बात करते हुए आलिम ने कहा, ‘माही भाई एक दिन मुझसे मिले। उन्होंने मुझे आइपैड पर एक फोटो दिखाई। वो एक फोटोशॉप की हुई पिक्चर थी, जिसमें माही भाई के बाल लंबे दिखाई दे रहे थे। माही भाई को अपनी यह एडिटेड फोटो पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि क्या मेरे बाल ऐसे हो सकते हैं? मैंने कहा कि बिल्कुल हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको एक साल तक बाल नहीं कटाने हैं। उन्होंने एक साल तक अपने बालों को बढ़ाया।

एक साल बाद माही भाई मुंबई आए। उन्होंने मुझसे कहा कि आलिम, देख मैंने तेरे कहने पर एक साल तक बालों को छुआ तक नहीं है। अब तुझे जो करना है, वो कर। फिर मैंने उनका बाल सेट करना शुरू किया। बालों पर कलर लगाकर हाइलाइट किया। जब मैंने उनकी फोटो पोस्ट की तो सोशल मीडिया क्रैश हो गया। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आया। यहां तक कि साक्षी भाभी (धोनी की पत्नी) ने कहा कि ये माही का अब तक का बेस्ट लुक है।’

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की हेयर कटिंग करते थे आलिम के पिता
देश का हर बड़ा सेलिब्रिटी अपने बालों को संवारने के लिए आलिम हकीम के सलून का दरवाजा एक बार जरूर खटखटाता है। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि आलिम के पिता हकीम कैरानवी भी बहुत बड़े हेयर स्टाइलिस्ट थे। वे अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार, संजय दत्त से लेकर अनिल कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स की हेयर ड्रेसिंग करते थे।

रॉकी में संजय दत्त के लुक को उन्होंने ही क्रिएट किया था। इसके अलावा वे ब्रूस ली और मोहम्मद अली जैसे विश्व विख्यात लोगों के भी बाल काट काट चुके थे। 39 साल की उम्र में ही वे दुनिया छोड़ गए। उस वक्त आलिम सिर्फ 9 साल के थे।

घर की बालकनी में बाल काटते थे आलिम, सेकेंड हैंड AC खरीदा था
पिता की असामयिक मौत के बाद आलिम के घर की स्थिति खराब हो गई। उस खराब दौर को याद करते हुए आलिम कहते हैं, ‘वालिद साहब के गुजरने के बाद सब कुछ बिखर गया। बैंक में 13 रुपए बचे थे। सब कुछ फिर से खड़ा करना था। उस वक्त कॉलेज में था। सोच नहीं पा रहा था कि आगे क्या करना है। काफी सोच-विचार के बाद डिसाइड किया कि वालिद साहब जिस प्रोफेशन में थे, मुझे भी उसी में आगे बढ़ना है।

धीरे-धीरे मैंने सब कुछ फिर से शुरू किया। अपने घर की बालकनी में सलून खोल लिया। वहां AC नहीं था, फैन के नीचे बाल काटता था। बाद में सेकेंड हैंड AC खरीदा। मनोज बाजपेयी पहले एक्टर थे, जो मेरे घर आकर बाल कटवाते थे। इसके बाद विवेक ओबरॉय, सैफ अली खान और सलमान खान भी मेरे घर आने लगे। आस-पास के लोगों को लगता था कि यह कौन आदमी है, जिसके घर पर इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज आते हैं। वहीं से मैं थोड़ा फेमस होना शुरू हो गया।’

आलिम के वर्सोवा वाले सलून में एकेडमी भी चलती है। हेयर स्टाइलिस्ट बनने की चाहत रखने वाले लोग वहां जाकर ट्रेनिंग लेते हैं। आलिम हकीम उन्हें खुद प्रशिक्षण देते हैं। ज्यादातर सेलिब्रिटीज इसी वर्सोवा वाली ब्रांच पर आते हैं।

धर्म-मजहब नहीं मानते आलिम, बच्चों के नाम के आगे सरनेम भी नहीं लगाया
जब हम आलिम के सलून पहुंचे, तो उनका पांच साल का बेटा वहीं मौजूद था। आलिम ने अपने बेटे से वहां मौजूद सभी लोगों के पांव छूने को कहा। बच्चे ने हम सभी के पांव बिना झिझकते हुए छुए।

आलिम ने बताया कि वे अपने बच्चों को ऐसा ही संस्कार देना चाहते हैं, जिससे कि वो बड़े-छोटे सबकी इज्जत करें। आलिम ने कहा वे धर्म या मजहब को नहीं मानते। उन्होंने अपने बेटों के नाम के आगे सरनेम भी नहीं लगाया है। उनके स्कूल के फॉर्म में भी रिलीजन वाला कॉलम खाली है। आलिम ने कहा कि वो अपने बच्चों को धर्म और मजहब की बेड़ियों में बांधना नहीं चाहते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.