आमेर जमाल का वह ओवर, जिसने बाबर आजम की पेशावर जाल्मी को फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर पहुंचा दिया

Updated on 17-03-2023 08:40 PM
लाहौर: बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी अब पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए एलिमिनेटर-1 पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब बाबर सेना का अगला मैच एलिमिमेटर-2 में लाहौर कलंदर्स से होगा, जो भी यह मैच जीतेगा वह मुल्तान सुल्तांस से फाइनल खेलेगा। इस बड़े मुकाबले में कप्तान बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक जड़ा तो गेंदबाजों ने कसी बोलिंग डाली।

बाबर आजम की शानदार फिफ्टी
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन ठोके। बाबर आजम ने 39 गेंद में 64 रन बनाए। मोहम्मद हारिस के बल्ले से भी तेज 34 रन निकले। जवाब में इस्लामाद यूनाइटेड 171 रन ही बना पाई और 12 रन से मुकाबला हार बैठी। एक वक्त मैच बराबरी का लग रहा था, लेकिन 17वें ओवर में खेल पलट गया।

17वें ओवर में पलटा खेल
16 ओवर में इस्लामबाद का स्कोर 137/3 था। चार ओवर में 47 रन की दरकार थी। टी-20 में 47 गेंद में शतक ठोक चुके न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स क्रीज पर थे, जो 36 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद थे। मैच बराबरी का था। मगर 17वें ओवर में खेल हो गया। इस ओवर की जिम्मेदारी आमेर जमाल के पास थी। तेज गेंदबाज ने बेहद चतुराई से बोलिंग डालते हुए दो विकेट निकाले। पहली ही गेंद पर हेल्स को चलता किया और फिर नए बल्लेबाज फहीम अशरफ को भी रन आउट कर दिया।
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), टॉम कोहलर-कैडमोर, जेम्स नीशम, आमेर जमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, वहाब रियाज, सलमान इरशाद

इस्लामाबाद यूनाइटेड: एलेक्स हेल्स, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सोहैब मकसूद, कॉलिन मुनरो, शादाब खान (कप्तान), आजम खान, फहीम अशरफ, मुबासिर खान, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, फजलहक फारूकी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.