गुडलक के लिए आमिर खान भी पहनने लगे सलमान जैसा फिरोजा ब्रेसलेट? ये भाईजान की ईदी तो नहीं!

Updated on 24-04-2023 08:28 PM
आमिर खान और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। ये बात पूरी इंडस्ट्री में जगजाहिर है। इनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई थी। इन दोनों का स्क्रीन पर चुलबुला अंदाज आज भी आंखों के सामने घूमता रहता है। हालांकि, 'सुल्‍तान' की र‍िलीज से पहले दोनों में अनबन की खबरें आईं और फिर लंबे समय तक दोनों खान कभी साथ नहीं दिखे। लेकिन बीते कुछ समय से आमिर और सलमान की नजदीकियां बढ़ी हैं। आमिर खान जो आम तौर पर किसी पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन्स में नजर नहीं आते। वह लगातार पब्लिक अपीयरेंस दे रहे हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ ईद की तस्‍वीर में दिखे थे। फिर वो अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में भी नजर आए। लेकिन इन सब के बीच एक चीज ज्यादा वायरल हो रही है, और वो है आमिर खान के हाथों में सज रहा ब्रेसलेट, जो हूबहू सलमान के फिरोजा ब्रेसलेट की तरह है।


दरअसल, आमिर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें आमिर खान सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और किसी से गले मिल रहे हैं। उनके दाहिने हाथ में वैसा ही ब्रेसलेट दिख रहा है जैसा सलमान खान के पास है और उनका लकी चार्म भी है। अब फैन्स यही कयास लगा रहे हैं कि हाल ही में हुई आमिर खान की भाईजान से मुलाकात में उन्हें ये तोहफे में मिला होगा। हालांकि सच्चाई क्या है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

आमिर खान के हाथों में ब्रेसलेट

आमिर खान शनिवार 22 अप्रैल को अर्पिता खान के द्वारा होस्ट की गई ईद पार्टी में लाल कुर्ते और जीन्स में पहुंचे थे। तब भी उनके हाथ में ये ब्रेसलेट दिखाई दिया था। सामने आए तमाम फोटोज और वीडियोज में आमिर खान दाहिने हाथ में इसे कैरी किए हुए भी नजर आए थे। वहीं, सलमान खान भी लंबे समय से फिरोजा ब्रेसलेट पहन रहे हैं। अब तो उनके हाथ में रोलेक्‍स एक घड़ी भी देखी जा रही है जिसका रंग भी ब्रेसलेट जैसा ही है। जन्मदिन से ही वो इस घड़ी को पहन रहे हैं, जिसे लोग सलमान का दूसरा लकी चार्म कह रहे हैं।

फैन्स का आया रिएक्शन

अब आमिर खान की वो फोटो देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान भाई ने गिफ्ट किया होगा। एक ने कहा- ऐसा उनके पास भी तो हो सकता है। एक ने कहा- भाई ने साइज सही नहीं दिया है। एक यूजर ने कहा- गिफ्ट दिया होगा। पुराना थोड़े ही देंगे पहनने को।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.