फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद आमिर पहुंचे नेपाल, अगले 10 दिन काठमांडू में करेंगे विपश्यना

Updated on 08-05-2023 08:12 PM
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जिन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टाइटल मिला है। वह आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद एक्टर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। अब खबर है कि वो नेपाल जा रहे हैं। घूमने नहीं बल्कि एक मेडिटेशन प्रोग्राम में शामिल होने। हालांकि वह अकेले गए हैं या किसी के साथ, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन बस इतना मालूम हुआ है कि अब वो ध्यान लगाने के लिए दूसरे देश रवाना हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान रविवार 7 मई को काठमांडू पहुंचे और मेडिटेशन के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर एक्टर को रिसीव करने वाले एक अधिकारी ने बताया है कि आमिर खान एक मेडिटेशन सेंटर गए हैं। वह काठमांडू के बुढानिलकण्ठ में नेपाल विपश्यना सेंटर में कम से कम 10 दिन बिताएंगे। यह शहर के बाहरी इलाके में स्थित काठमांडू का फेमस मेडिटेशन सेंटर है। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, यह 10 दिन का मेडिटेशन कोर्स करवाता है।

आमिर खान की पिटी फिल्में

आमिर खान बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने 'लगान', '3 इडियट्स', 'पीके', 'दिल चाहता है', 'रंग दे बसंती' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से इनका जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का भी बुरा हाल हुआ था। जबकि इसमें अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, कटरीना कैफ जैसे दिग्गज एक्टर्स थे।

आमिर खान बने प्रोड्यूसर

करीना कपूर के साथ आई उनकी आखिरी फिल्म के बाद एक्टर ने मूवीज से ब्रेक ले लिया। हालांकि वह फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे। वह फिलहाल आएस प्रसन्ना की फिल्म 'चैम्पियन' को प्रोड्यूस कर रहे हैं जो कि एक स्पैनिश मूवी का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा उनकी 'गजनी' का भी सीक्वल बनाए जाने की खबर है। इस सिलसिले में वह कई बार इस फिल्म के मेकर्स से मिल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.