आशिका भाटिया की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया बड़ा हिंट!

Updated on 12-07-2023 02:44 PM
'मीरा' सीरियल में मीरा बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस आशिका भाटिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि वो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद इस तरह की अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।

Aashika Bhatia ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो कई शोज में नजर आईं। फिर सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो टिक टॉक पर काफी पॉप्युलर हुईं। वो इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। आशिका अपने वेट लॉस जर्नी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं।

आशिका ने क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर

आशिका भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है! कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी साइड से मुलाकात होगी। लव आशिका भाटिया।'

सोशल मीडिया पर एक्टिव आशिका

आशिका भाटिया 'परवरिश', 'मीरा' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई जाने-माने सिलेब्स संग डांस वीडियोज भी शेयर करती हैं।

एल्विश यादव की भी होगी एंट्री

दूसरी तरफ ये खबर भी सामने आ रही है कि व्लॉगर एल्विश यादव भी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करेंगे। पिछले हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी के कारण साइरस ब्रोचा को शो से बाहर आना पड़ा था। साथ ही शो को 2 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.