आशिकी-2 फेम सिंगर अंकित बोले- भारत, पाकिस्तानी म्यूजिक एक जैसा:फर्क इतना कि हमारे म्यूजिक की रीच बहुत है

Updated on 02-11-2024 01:46 PM

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी ने कहा, 'पाकिस्तानी म्यूजिक, बिल्कुल हमारे हिंदुस्तान के जैसा है। हम और वो म्यूजिक के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। फर्क यह है कि हमारी फिल्मों के म्यूजिक की रीच बहुत है। मगर इंडिया या पाकिस्तानी म्यूजिक में फर्क ही नहीं है।'

अमित शुक्रवार को भोपाल आए। उन्होंने रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में परफॉर्म किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'जब मेरा जो मन होता है, तब वो सुनता हूं, किसी पर्टिकुलर सिंगर का नाम लेना ठीक नहीं होगा, हाल ही में मैं एक पाकिस्तानी सॉन्ग सुन रहा था, इसके अलावा एक और गाना 'कहानी सुनो...' बहुत पसंद है।'

उन्होंने सिंगिंग में एआई के इस्तेमाल पर कहा, 'जब-जब नई टेक्नोलॉजी आई है, वो ट्रेंड में रही है। कुछ समय पहले ओटोट्यून आया था, लेकिन जब वह आया था, तब भी सिंगर्स के लिए खतरा ही बताया था। लेकिन, इसका म्यूजिक में सही इस्तेमाल ही हुआ है।'

उर्दू एक मुकम्मल भाषा है अंकित ने कहा, 'हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात करें और गानों के इतिहास की बात करें, तो उर्दू कनेक्टेड है। हिंदी में जब हम बात करते हैं, तो हमें भी नहीं पता होता है कि हम कितनी जगह उर्दू के अल्फाजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उर्दू एक मुकम्मल भाषा है। उर्दू, हिंदी के साथ घुल-मिल चुकी है। कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जो उर्दू में ही अच्छे लगते हैं। मैं खुद उर्दू के अल्फाज पसंद करता हूं।'

सुन रहा है न तू... गाना हमेशा मेरे लिए खास

अपने स्पेशल सॉन्ग पर बात करते हुए अंकित ने कहा, 'मुझे हमेशा खुशी होती है कि मेरी लाइफ का टर्निंग पॉइंट मेरी दूसरी ही फिल्म ‘आशिकी-2’ का ‘सुन रहा है न तू...’ गाना रहा है। जब भी इस गाने की रिकॉर्डिंग के समय को याद करता हूं, तो मुझे वो दौर याद आ जाता है कि कैसे एक कानपुर का लड़का मुंबई सिंगर बनने का सपने लेकर गया था और दूसरी ही फिल्म में सफलता ने दस्तक दी और मशहूर हो गया। यह गाना मेरे लिए स्पेशल रहा है, क्योंकि मेरी जर्नी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.