'आश‍िकी' फेम दीपक तिजोरी के साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुंबई में FIR दर्ज

Updated on 20-03-2023 08:40 PM
बॉलीवुड एक्‍टर-डायरेक्‍टर दीपक तिजोरी के साथ करोड़ों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 'जो जीता वही सिकंदर' और 'आश‍िकी' जैसी फिल्‍मों से पॉपुलैरिटी पाने वाले एक्‍टर ने अपने को-प्रोड्यूसर मोहन नादर के ख‍िलाफ मुंबई पुलिस में श‍िकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्‍टर का आरोप है कि मोहन नादर ने उनके साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दोनों एक थ्र‍िलर फिल्‍म प्रोड्यूस कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने अंबोली थाने में दीपक तिजोरी की श‍िकायत पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

न्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दीपक तिजोरी ने 10 दिन पहले मोहन नादर से पैसे नहीं मिलने पर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके कहा गया है कि मोहन नादर ने शूट लोकेशन के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बहाने 2.6 करोड़ रुपये 'हड़प' लिए हैं।

2019 में किया था Tipppsy का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म 'टिप्‍प्‍सी' के लिए 2019 में एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था। आरोप है कि मोहन ने यह फिल्‍म पूरी नहीं की जबकि दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ रुपये लिए। जब एक्‍टर ने आरोपी से पैसे मांगे तो भुगतान के लिए उन्‍होंने जो चेक जारी किया, वह बाउंस होता रहा। अंबोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मोहन नादर ने मांगे थे 2.6 करोड़

दीपक ने अपनी शिकायत में कहा, 'मोहन नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन के लिए पेमेंट के लिए पैसे लिए थे। लौटने का वादे पर मैंने उन्‍हें पैसे का भुगतान किया था, लेकिन वह बहाने बनाता रहा और चेक बाउंस होते रहे। फिल्‍म 'टिप्‍प्‍सी' की शूटिंग सितंबर 2019 में लंदन में शुरू हुई थी। मोहन ने यह प्रोजेक्‍टर पूरा नहीं किया और इस कारण 2.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।'

फिल्‍म में कास्‍ट की गई थीं पांच एक्‍ट्रेसेस

बीते महीने ही ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्‍म को लेकर अपडेट शेयर किया था। इसमें कहा गया कि दीपक तिजोरी एक एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म Tipppsy का डायरेक्‍शन करेंगे। तरण आदर्श ने लिखा था, 'दीपक तिजोरी ने इस एडवेंचर-थ्रिलर फिल्‍म में एक्‍ट‍िंग के साथ ही इसका डायरेक्‍शन भी किया है। इस फिल्‍म में पांच एक्‍ट्रेसेज होंगी। फिल्‍म को राजू चड्ढा और दीपक तिजोरी प्रोड्यूस कर रहे हैं।'

'आश‍िकी' से दीपक तिजोरी ने किया था डेब्‍यू

दीपक तिजोरी ने अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से साल 1990 में की थी। इसके अलावा वह 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी', 'कभी हां कभी ना', 'बादशाह', 'वास्तव', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'राजा नटवरलाल' जैसी कई फिल्‍मों का हिस्‍सा रहे हैं। एक्‍ट‍िंग के अलावा दीपक तिजोरी इससे पहले 'ऊप्स', 'फरेब', 'फॉक्स' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्‍मों को डायरेक्‍ट भी कर चुके हैं।

'इत्तर' से कमबैक कर रहे हैं दीपक तिजोरी

दीपक तिजोरी ने पिछले दिनों ही घोषणा की थी कि वह रोमांटिक फिल्म 'इत्तर' से एक्‍टिंग में कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्‍म को राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार जीत चुकीं वीणा बख्शी डायरेक्‍ट कर रही हैं, जबकि इस मैच्‍योर लव स्‍टोरी में रितुपर्णा सेनगुप्ता लीड रोल में होंगी। हालांकि, फिल्‍म की रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.