एजेंट्स की मदद से अब्दुल बना था नेहा किन्नर:फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों से पूछताछ शुरू, लिंग परीक्षण भी कराएगी पुलिस

Updated on 19-07-2025 01:06 PM

राजधानी भोपाल के बुधवारा से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम ने एजेंट्स की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। उसने दो नाम पुलिस को बताए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के संदेह में पुराने भोपाल में रहने वाले इन दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

नेहा द्वारा इन पर लगाए आरोपों की पुलिस तस्दीक कर रही है। सबसे पहले उसने फर्जी परिचय पत्र बनवाया था। इसी के आधार पर आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बनवा लिया।

फर्जी पासपोर्ट से उसने विदेश यात्रा भी की। बुधवारा इलाके में ही बीते दस सालों में वह अलग-अलग घरों में रहा। उसे सब नेहा किन्नर नाम से ही जानते हैं। वहीं पुलिस उसका लिंग परीक्षण कराने की तैयारी में है। जिससे साफ हो सके कि नेहा जन्म से ही किन्नर है कि पहचान छिपाने के लिए किन्नर के भेष में रह रहा था। बुधवारा की जिस किन्नर टोली के साथ नेहा किन्नर रहती थी, हालांकि उसके साथी किन्नरों ने नेहा के संबंध में किसी भी तरह की बात करने से साफ इनकार कर दिया।

एडिशनल डीसीपी बोलीं मामला गंभीर, पूरी कार्रवाई गोपनीय

आरोपी किन्नर नेहा के नाम से सालों से भोपाल में रह रहा था। अब्दुल कलाम उर्फ नेहा अभी तलैया पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह भोपाल में कब से रह रहा है,और किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल तो नहीं है। इस पूरे मामले को पुलिस ने गोपनीय रखा हुआ है। एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है, इसलिए कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। अभी किन्नर से पूछताछ की जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पूछताछ शुरू की

किन्नर भारत में फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद बांग्लादेश घूमने भी जा चुका है। तमाम फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद भी पुलिस ने अब तक किन्नर के खिलाफ किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। बताया जाता है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों से भोपाल में डेरा डाल लिया है, और वह किन्नर से लगातार पूछताछ कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.