'बहुत बोलता है... पटक देंगे', सलमान के परिवार के खिलाफ बोलने पर अभिनव कश्यप को मिलने लगी धमकी, कहा- एक साजिश थी

Updated on 20-09-2025 01:11 PM
'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर शोषण का आरोप लगाया है और उन्हें 'क्रिमिनल' बताया है। कहा है कि फिल्म के हिट होने के बावजूद उनके योगदान को कम आंका गया। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि पेमेंट में भी दो साल की देरी हुई थी। 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के हिट होने के बाद मीडिया में हुई अपनी बदनामी को याद किया है। और काफी कुछ कहा है।

अभिनव कश्यप ने कहा कि 51 लाख रुपये बकाया थे। 21 लाख रुपये एक कार के रू में दे दिए गए थे। 'दबंग' डायरेक्टर का कहना है कि ऐसा अरबाज खान, जो कि प्रोड्यूसर थे, उन्हें उदार दिखाने के लिए किया गया था। निर्देशक ने बताया कि वह कर्ज में डूबे थे क्योंकि दो साल से पेमेंट नहीं मिली थी। उन्होंने ये भी दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन पर नए सीन्स जोड़ने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।

अभिनव कश्यप को आ गया था अरबाज का फोन

अभिनव ने आगे कहा कि फिल्म के हिट हो जाने के बाद सलमान खान के परिवार ने मीडिया में कहा कि इस मूवी का क्रेडिट अरबाज और एक्टर को जाना चाहिए। उनके मुताबिक, एक बार पत्रकार ने उनसे उनका पक्ष जानने के लिए कॉन्टैक्ट किया था तो उन्होंने खान परिवार के खिलाफ बात की। 'मुझे फौरन अरबाज का फोन आया। उन्होंने कहा कि सर क्यों बोल रहे हो? अश्विन का कॉल आया था और उसने कहा कि तेरा डायरेक्टर बहुत बोलता है। हम उसे पटक देंगे। अब मुझे याद नहीं आ रहा था कि अश्विन कौन था। लेकिन मैंने अरबाज से कहा कि भाई, अगर कोई कहे कि आप अरहान के पिता नहीं हैं तो आपको बुरा नहीं लगेगा? इतने पर उन्होंने फोन रख दिया।'

अभिनव कश्यप का आरोप

अभिनव ने बताया कि अगर वह अपने बारे में किसी नेगेटिव न्यूज आर्टिकल का विरोध करते हैं तो फौरन अरबाज उन्हें फोन कर देते। डायरेक्टर ने बताया, 'फिल्म बनने के बाद उन्होंने मुझे साइडलाइन करने की कोशिश की। उन्होंने मुझे फिल्म में भी क्रेडिट नहीं दिया। आप जाकर देख सकते हैं; सलमान का नाम मेरे नाम के बजाय आखिर में आता है। अरबाज का नाम टाइटल के ऊपर आता है। उन्होंने मेरे क्रेडिट के लिए फॉन्ट साइजमुझे साइडलाइन करने की एक साजिश थी। उस फिल्म पर काम करते हुए मुझे हर दिन अपमानित किया गया। पिछले 15 सालों में उनमें से किसी ने भी मुझे फोन नहीं किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.