अभिनव की बीवी रुबीना दिलैक हैं प्रेग्नेंट, 4 महीने की प्रेग्नेंसी को इसलिए रखा है छिपाकर

Updated on 31-08-2023 04:10 PM
'शक्ति' और 'छोटी बहू' फेम रुबीना दिलैक को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अब आखिरकार रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी को लेकर कंफर्म खबरें आ रही हैं। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक पैरेंट्स बनने वाले हैं। जल्द ही दोनों के घर पहले बच्चे का जन्म होगा। एक्ट्रेस ने खुद इस गुडन्यूज को कंफर्म किया है। चलिए बताते हैं रुबीना दिलैक ने प्रेग्नेंसी को लेकर क्या बताया है।

'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी की खबरें सच्ची हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। खुद रुबीना दिलैक से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में इस बात को कंफर्म किया है। सूत्र ने बताया, 'रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सच्ची हैं। अभिनव शुक्ला जल्द ही फर्स्ट बेबी का वेलकम करेंगी। प्रेग्नेंसी का चौथा महीना है। अगले साल बच्चे का जन्म हो सकता है। कपल फिलहाल बहुत एक्साइटिड है।'

आखिर क्यों रुबीना दिलैक मां बनने की बात छिपा रही हैं

हिमाचल की रहने वाली रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि प्रेग्नेंसी की बातों को उन्होंने अभी तक मीडिया से छिपा कर रखा है। सूत्रों ने बताया कि कपल फिलहाल इस फेज को एन्जॉय कर रहा है। वह जल्द ही यूएस वेकेशन पर भी जाने वाले हैं।

रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी को हो गए चार महीने

वहीं एक सूत्र का कहना ये भी है कि रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। वह इसका ऐलान करने वाली थीं लेकिन हेल्थ इशूज को लेकर इस बारे में बता नहीं पाईं।

रुबीना और अभिनव ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया

35 साल की रुबीना दिलैक हाल में ही क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट हुई थीं। इसके अलावा उनकी एक फोटो वायरल हो रही थी जिसमें वह पेट को छिपाते दिख रही थी। इसी के बाद से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबरें चल पड़ी थीं। लेकिन अभी तक खुद रुबीना और अभिनव ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है और न ही ऑफिशियल पुष्टि की है।

रुबीना दिलैक और अभिनव की शादी

रुबीना ने साल 2018 में अभिनव शुक्ला से शादी की थी। दोनों की शादी एक बार उतार-चढ़ाव को लेकर भी चर्चा में आई थीं। फिर दोनों 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे। तब शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि कुछ चीजों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो जाता है। वह तलाक लेना चाहते थे। मगर दोनों ने एक दूसरे को समझा और रिश्ते को दूसरा मौका देकर सब ठीक कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.