तहलका के लिए फूट-फूटकर रोए अभिषेक और अरुण, कान पकड़कर हाथ जोड़कर 'बिग बॉस' से मांगी माफी

Updated on 02-12-2023 03:11 PM
आखिरकार जिसका डर था वही हुआ। 'बिग बॉस' के घर में लड़ाई-झगड़ा और इविक्शन तो अनगिनत हुए हैं, लेकिन अब जो कुछ हुआ है वो देखने वालों को हैरान भी कर रहा और इमोशनल भी। 'वीकेंड का वार' में इस बार सलमान खान की जगह करण जौहर पहुंचे हैं और इस बार शनिवार का एपिसोड कइयों को रुलाने वाला है। 'कॉफी विद करण' में फनी और लाइट मूड में सितारों के साथ हमेशा नजर आनेवाले करण जौहर 'बिग बॉस' में यहां काफी गुस्से में और भड़के हुए दिखे हैं। इस शो में अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी फूट-फूटकर रोते दिखे हैं और ये झलकियां उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के यूजर्स को भी इमोशनल कर रही हैं। फिलहाल शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअस पिछले दिनों 'बिग बॉस 17' के घर में अभिषेक और अरुण की किसी बात पर बहस हो गई थी जिसके बाद बीच में तहलका पहुंच गए और फिर वो अभिषेक से भिड़ गए थे। अब लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान की जगह होस्ट करण जौहर थे। करण ने 'वीकेंड का वार' में दर्शकों को सलमान खान की कमी नहीं खलने दी। करण ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई और अभिषेक को खूब फटकारा भी। नियम तोड़ने की वजह से उन्होंने तहलका को घर से बाहर भी कर दिया। करण ने तहलका के इविक्शन की घोषणा की जिसे सुनते ही अभिषेक चीख-चीखकर रोने लगे।

अरुण कान पकड़कर माफी मांगते रोने लगते हैं, अभिषेक भी फूट-फूटकर रोए

करण जौहर ने उनसे ये भी पूछा कि ये बवाल मचाने की क्या जरूरत थी अभिषेक? इसपर अभिषेक अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, जिसे सुनने के मूड में करण जौहर बिल्कुल भी नहीं दिख रहे। अभिषेक फिर भी नहीं रुकते हैं और अपनी बात कहने लगते हैं जिसपर करण जौहर उन्हें जोर की फटकार लगाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं- सनी आर्या, बिग बॉस के घर के अहम नियम का उल्लंघन करने के कारण आपको इस घर से निकाला जाता है। ये सुनते ही अरुण कान पकड़कर रोने लगते हैं और बिग बॉस से माफी मांगने लगते हैं और उठक-बैठक भी लगाने लगाते हैं। अभिषेक फूट-फूटकर रोते हैं और चीखते हुए कहते हैं- नहीं प्लीज, अरे रुक जाओ।

अरुण और अभिषेक की लड़ाई से शुरू हुई थी पूरी कहानी

दरअसल हुआ यूं कि हाल ही में एक एपिसोड में अभिषेक कुमार और तहलका के बीच बहस शुरू हुई थी। वैसे शुरुआत अरुण और अभिषेक कुमार के बीच झगड़े से हुई थी, जिसमें तहलका भाई उर्फ सनी आर्या बीच में पड़ गए। इससे भी पहले हुआ ये था कि अरुण, ईशा और समर्थ को उठाने पहुंचे थे और वहां दोनों की बहस हो गई थी। ये देखकर बीच में कूद पड़े अभिषेक और दिल के मकान में आकर अरुण से ढंग से बात करने को कहते दिखे थे। इसी दौरान अभिषेक और अरुण के बीच खूब बहस हुई थी।

थप्पड़ मारते हुए टीशर्ट खींचकर तहलका ने 'बिग बॉस' का तोड़ा था नियम

इसी झगड़े में दोनों का बीच-बचाव करते हुए तहलका भाई भी झगड़े में पड़ गए। और फिर ये बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि सनी आर्या ने अभिषेक के गालों पर थप्पड़ मारते हुए टीशर्ट खींचकर उन्हें धमकी दे दी थी। अब जैसा कि इस शो का नियम है कि घर में किसी ने हिंसा की या हाथापाई की तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा, तो हुआ भी वही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.