बांग्लादेश में अबू बकर ने दिखाई हैवानियत, हिंदू लड़की के तीन टुकड़े कर नाले में फेंका, सिर धड़ से किया अलग

Updated on 19-11-2022 05:14 PM
ढाका: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें अकसर आती रहती हैं। हाल ही में एक हैवानियत की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दहशत बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू बकर सिद्दीकी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी हिंदू प्रेमी कविता रानी के शव को तीन टुकड़ों में काटकर नाले में फेंक दिया। अबू बकर ने कविता रानी का सिर काट कर उसके हाथ काट दिए और उसे प्लास्टिक पॉलीथिन में लपेट कर नाले में फेंक दिया।


वॉयस ऑफ बांग्लादेश हिंदुओं ने एक ट्वीट में कहा कि 7 नवंबर को हिंदू लड़की कविता रानी का उसके विवाहित प्रेमी अबू बकर ने बांग्लादेश के खुलना जिले के सोनाडांगा में सिर कलम कर दिया था। बाद में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब कविता रानी को पता चला कि अबू बकर शादीशुदा है, तो इसे लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा किया जिसके बाद अबू बकर ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
जज ने कहे अपमानजनक शब्द
अधिक अत्याचारों का विवरण देते हुए, ट्विटर हैंडल ने कहा कि नौगांव के जिला न्यायाधीश हसन महमूदुल इस्लाम ने हिंदुओं को ‘मलाऊन’ कहकर गाली दी। भारत बनाम इंग्लैंड मैच में जब भारत इंग्लैंड से हार गया तो न्यायाधीश महमूदुल इस्लाम ने बांग्लादेशी हिंदुओं और भारतीय हिंदुओं को मलाऊन कहकर अपमानित किया। इसके अलावा, चरमपंथियों ने रंगपुर के कौनिया उपजिला के शहीद बाग वल्लभ विष्णु महा श्मशान काली मंदिर में देवी काली की मूर्ति को तोड़ दिया।दिल्ली में प्रेमिका के 35 टुकड़े
इसी तरह की एक घटना ने हाल ही में दिल्ली को झकझोर कर रख दिया था जब आफताब अमीन पूनावाला (28) ने जांचकर्ताओं के सामने कबूल किया कि उसने पहचान छिपाने के लिए अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर का चेहरा जलाया था। सूत्रों ने कहा कि 18 मई को उसकी हत्या करने के बाद, आफताब ने 10 घंटे में शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और फिर पीड़िता के चेहरे को तब तक जला दिया जब तक कि उसकी पहचान न हो सके। इस बीच, पुलिस टीमों ने दौरा किया और महरौली जंगल में श्रद्धा के अवशेष बरामद करने के लिए तलाशी ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.