मनोरंजन के नाम पर गालियां परोसना क्रिएटिविटी नहीं, ऐसी वेब सीरीज से तौबा अखिलेंद्र मिश्रा

Updated on 13-10-2023 12:40 PM
भोपाल। वेब सीरीज में गालियां देना क्रिएटिविटी नहीं है। अब एक-दो प्रतिशत वेब सीरीज ही अच्छी आ रही हैं। मेरे पास वेब सीरीज के लिए कोई भी फोन आता है, तो उनसे दो सवाल जरूर करता हूं। पहला कि इसमें गालियां तो नहीं है और दूसरा अश्लीलता तो नहीं है। इसके बाद ही काम करता हूं। यह कहना है बालीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा का, जो एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में भोपाल आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने नवदुनिया से बातचीत में फिल्म व अपने जीवन से जुड़े अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन स्क्रिप्ट पर सही से काम नहीं हो रहा है।


दर्शकों के बीच अश्लीलता नहीं परोस सकता

 अखिलेंद्र कहते हैं कि मैंने वेब सीरीज में डेब्यू नहीं किया। इसका मुख्य कारण है कि मैं दर्शकों के बीच अश्लीलता नहीं परोस सकता, गाली नहीं दे सकता हूं। मेरा मानना है कि एक कलाकार सिर्फ पैसा और नाम कमाने के लिए ही नहीं है। उसका एक दायित्व समाज के प्रति भी है। जब कोई कलाकार समाज के प्रति अपना दायित्व नहीं निभाता है, तो वह कलाकार नहीं है। समाज से बढ़कर कर नहीं है। वहीं कुछ वेब सीरीज की वजह से समाज में गलत असर पड़ रहा है।


अखिलामृतम में अध्यात्म

 अखिलेंद्र कहते हैं कि कोविड के दौरान लिखना शुरू किया। एक कविता अखिलामृतम नाम से लिखी, जो कि अध्यात्म से जुड़ी है। इसके अलावा एक ब्रह्मा मूर्ति कविताएं भी है। आने वाले समय में अभिनय किताब लिखने वाला हूं। अभी एक किताब पर भी काम कर रहा हूं, जो पाठकों के बीच आने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.