शिवाजी चौराहे के पास हुआ हादसा:डिवाइडर से टकराई कार, दो खड़ी कारों से भिड़ी, एक घायल

Updated on 02-05-2024 12:27 PM

शिवाजी चौराहे के पास स्थित झरनेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो अन्य कारों से जा भिड़ी। इससे तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जो कार अनियंत्रित हुई सिर्फ उसी में कार चालक अमित त्रिपाठी था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। कार के सभी एयर बैग खुलने के कारण उसको गंभीर चोट नहीं आई।

मौके पर मौजूद अरेरा हिल्स थाना के पुलिसकर्मी ने बताया कि घायल युवक नीलबड़ का रहने वाला है। हादसे के तत्काल बाद उसे डायल-100 की मदद से जेपी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां मामूली चोट आने के कारण उसका इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यदर्शी प्रेम वर्मा ने बताया कि कार ठंडी सड़क से शिवाजी चौरहे की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर पर लगे बोर्ड को तोड़ती हुई कार ने दो बार पलटी खाई और रोड किनारे खड़ी अन्य दो कारों से जा भिड़ी। भिड़ंत होने के कारण कार सीधी हो गई। प्रेम ने बताया कि हादसा काफी खतरनाक था, शुक्र है किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

सड़क पार करते समय घायल हुए व्यक्ति की मौत

मिसरोद इलाके में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मिसरोद पुलिस के मुताबिक राम मंदिर के पास जाटखेड़ी निवासी 58 वर्षीय शोभाराम अहिरवार मंगलवार की सुबह पैदल दवा लेने जा रहे थे। निसान मोटर्स शोरूम के सामने सड़क पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.