कार वर्कशाप में लेखापाल का काम देखने वाला साढ़े छह लाख की हेराफेरी कर फरार

Updated on 25-09-2023 01:15 PM

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में जेके रोड स्थित राजपाल मोटर्स के कार सर्विस सेंटर का लेखापाल करीब साढ़े छह लाख रुपये की हेराफेरी कर भाग गया है। शोरूम के मालिक ने आरोपित को कई बार बुलाया, लेकिन वह एक बार गया तो वापस नहीं लौटा। बाद में शोरूम के मैनेजर ने मामले की शिकायत अशोक गार्डन थाने में की। इस पर पुलिस ने जांच के बाद एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। है।

अशोका गार्डन थाने के एएसआइ संजय सिंह ससोदिया के मुताबिक नीरज पांडे (38) मिसरोद के रहने वाले हैं। वह जेके रोड स्थित राजपाल टोयोटा शोरूम में एचआर मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया था कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह निवासी करोंद कंपनी में अकाउंट का काम देखता था। वह टेली साफ्टवेयर के माध्यम से रुपयों के लेनदेन का हिसाब-किताब रखता था। कंपनी के सर्विस सेंटर में आने वाली कार का जाब कार्ड और गेट पास बनाने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने 40 कार के रुपये लेकर उनके गेट पास जारी कर दिए थे। उसके छह लाख 83 हजार 273 रुपये उसने अपने पास रख लिए थे, जबकि उसे कंपनी के खाते में जमा करने थे।

जब कंपनी के सर्विस सेंटर से मुनाफा घटना शुरू हुआ तो उसकी जांच हुई। इसमें हेराफैरी सामने आ गई थी।बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी। बाद में इस पूरे मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की गई, इस पर आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.