आकांक्षा दुबे के परिवार का आरोप- समर सिंह ने करवाई है हत्‍या, 5 करोड़ रुपये लिए थे उधार, देता था मारने की धमकी

Updated on 27-03-2023 08:49 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में एक अहम मोड़ आया है। उनके ननिहालवालों ने समर सिंह पर गई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामा, मौसी और नाना का आरोप है कि उनकी बेटी को भोजपुरी सिंगर समर सिंह धमकाता था। वो पिछले तीन साल से उसे टॉर्चर भी कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने आकांक्षा के 5 करोड़ रुपये भी लिए हुए थे। जब वो अपने पैसे मांगती थी तो उसे मार डालने की धमकी देता था। या फिर बात टालमटोल कर देता था। साथ ही परिवारवालों ने इस केस को हत्या का नाम दिया है। आरोप लगाया है कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।


आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के मामा ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा- मान ही नहीं सकते कि उसने खुद से सुसाइड किया है। क्योंकि वो बहुत ही बहादुर थी। अपने घर और परिवार को चलाने वाली वो वही ऐसी लड़की थी कि उसने अपने बल पर मुंबई में एक फ्लैट भी अपने नाम पर लिख लिया। एक गाड़ी भी ले लिया उसने। यही सब जलन था इंडस्ट्री में। और हम ये कहना चाहते हैं कि जो इंडस्ट्री आई थी बनारस टीम लेकर। वो टीम कहां है। वो डायरेक्टर कहां है। हम ये पूछना चाहते हैं। उनको भी इस जाल में फंसाया जाए। सभी मिले हुए हैं।

मामा ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

मामा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा- इस केस में समर सिंह तो है ही है। समर सिंह का तो नाम आ ही रहा है। हमारी दीदी भी हमसे बोली थी हमारी बेटी को टार्चर किया जाता था। उसका पैसा भी है उसके पास। जब भी वो पैसा मांगती थी। वो ऐसी-ऐसी बातें करता था। उसका भाई भी धमकाता था। सब यही बात है। हमको तो सबकी मिलिभगत लगती है इंडस्ट्री की। आज आज कोई दिखाई नहीं दे रहा है। आज आकांक्षा दुबे इतनी बड़ी हस्ती। आज कोई नहीं है उसके साथ। कोई भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं है। कोई देखने भी नहीं आया कि उसकी लाश कहां पर है। बस यही करना चाहते हैं। बस उसको न्याय मिलना चाहिए।

आकांक्षा दुबे से हुई थी आखिरी बार बात

मामा ने बताया कि होली के पहले हुई थी बात क्योंकि जब वो फोन करते थे तो आकांक्षा शूटिंग में बिजी होने के कारण नहीं उठाती थी। उनकी अपनी बहन से ज्यादा बातें होती थीं। वह हमेशा खुश रहती थी। वो खुशमिजाज इंसान थी। और दूसरे को भी खुश करती थी। जब भी आती थी तो पूछती थी मामा आपको क्या चाहिए और अब...। वहीं, नाना ने कहा कि जब भी आकांक्षा अपना पैसा मांगती थी तो समर सिंह लोग धमकी देता था। तीन साल से वो लोग धमकी दे रहे थे। हमारी मांग कुछ नहीं है।

आकांक्षा की मौसी ने कहा हत्या हुई है

उधर, आकांक्षा की मौसी ने ने भी समर सिंह के बारे में चौंकाने वाली बातें बताईं। कहा- वो अपने से नहीं लगाई है फांसी क्योंकि रात के दो बजे तो वो अपना वीडियो डाली है इंस्टाग्राम पर। उसके बाद वो कैसे फांसी लगा सकती है? सुबह आए हैं तो वो फांसी लगाई है। बैठ कर वो फांसी लगाएगी? पलंग पर आराम से बैठी है और फांसी लगा ली। लगाकर उसको, ताला मार दिए बाहर से और बोल दिए कि फांसी लगाई है। और ये समर सिंह और उसका भाई दोनों लोग हैं। दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। समर सिंह पिक्चर में है। गायक ही है भोजपुरी का। ये दोनों भाई मिलकर आकांक्षा को मारे हैं। पांच करोड़ रुपये लिए हैं। जब वो मांग रही है तो उसको धमकी दे रहे थे कि तुमक मार डालेंगे। ऐसे कर देंगे। वैसे कर देंगे। बस इसको भी सजा मिलना चाहिए।

लिव-इन रिलेशन में नहीं थी आकांक्षा दुबे

मौसी ने लिव इन रिलेशनशिप की बात को भी नकारा। कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। ये गलत बात हो रही है। समर सिंह खुद पीछे पड़ा था। जब वो पैसे मांग रही थी तो वो गलत न्यूज उड़ाएगा ही। आकांक्षा से बात उतनी नहीं होती थी लेकिन मां से ज्यादा होती थी। शूटिंग पर रहने की वजह से बात कम होती थी। मम्मी से करती थी और उसके जरिए हमारी भी बात होती थी। कभी कधार हम लोग वीडियो कॉलिंग पर आ जाते थे।

आकांक्षा दुबे से समर सिंह ने लिए थे पैसे

आकांक्षा दुबे ने मौसी से कहा था कि वो नवरात्रि के बाद आएगी और माता रानी का श्रृंगार करवाएगी। साथ ही उसके भाई के लड़के का मुंडन भी है तो उसी पर आने वाली थी। मौसी ने बताया कि आकांक्षा की फिल्म का जितना पैसा होता था वो समर सिंह ले लेता था। जब वो मांगती थी तो वो धमकी देता था। वो उसके साथ ही रहती थी। ऐसे में समर सिंह उससे पैसे मांग लेता था कि लाओ हमें दे दो नहीं तो तुम खर्च कर दोगी। हमें ये लेना है वो लेना है। हम बाद में तुमको दे देंगे। ऐसे में वो दे देती थी। मेरी दीदी समर सिंह और उसके भाई को फांसी पर चढ़ाए बिना चुप नहीं बैठेंगी।

समर सिंह ने दी थी जान से मारने की धमकी

मौसी ने आगे कहा- समर सिंह ने सबके सामने आकांक्षा दुबे को चैलेंज दिया था। कहा था कि तुम्हें मार डालेंगे एक दिन। तीन साल से धमकी दे रहा था। हालांकि FIR नहीं हुई थी क्योंकि मम्मी को बता देती थी कि वो पैसा लिया है और दे नहीं रहा है। तो दीदी भी कह देती थीं कि दे देगा। लेकिन ये नहीं पता था ना कि वो मारकर लटका देगा। मौसी ने आगे बताया कि आकांक्षा शूटिंग के लिए आई थी। कल उसका गाना भी आया पवन सिंह के साथ। इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो डाली थी कि बहुत एक्साइटेड हूं। शूटिंग भी था तो कैसे फांसी लगा सकती है वो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.