अपहरण, फिरौती और पाइप चोरी मामले में आरोपी अरेस्ट:भोपाल के बिल्डर से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती, खरगोन में पकड़ाया

Updated on 06-07-2025 02:15 PM

भोपाल के कोलार क्षेत्र के एक बिल्डर के अपहरण और 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में नामजद आरोपी पंकज परिहार को खरगोन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे नल-जल योजना के पाइप चोरी के मामले में पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी संलिप्तता अन्य गंभीर अपराधों में भी सामने आई है।

खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि 24 जून को बलकवाड़ा क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से नल-जल योजना के 143 पाइप चोरी हुए थे, जिनकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए है। इस मामले में पहले से दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पंकज को उसी मामले में पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर भोपाल-होशंगाबाद रोड स्थित शाहगंज ब्रिज के नीचे से 52 चोरी के पाइप बरामद किए गए।

कोलार पुलिस भेजी टीम, प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया जाएगा

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही एक टीम को खरगोन रवाना कर दिया गया है। पंकज को प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाकर बिल्डर अपहरण प्रकरण में पूछताछ की जाएगी। उस पर झांसी में पुलिस पर हमले का मामला दर्ज है और 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

गिरफ्तारी से बचने फ्लाइट से भी की यात्रा

जांच में सामने आया है कि पंकज फरारी के दौरान भिंड, गुजरात और दिल्ली जैसे कई स्थानों पर सक्रिय रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने हवाई यात्रा का सहारा भी लिया। वह लगातार स्थान बदलकर कानून से बचने की कोशिश करता रहा।

जांच फिर कोलार पुलिस को सौंपी

बिल्डर अपहरण प्रकरण की जांच डायरी पहले कमला नगर थाने को सौंपी गई थी। हाल ही में यह दोबारा कोलार पुलिस को वापस कर दी गई है। अब इस प्रकरण की आगे की विवेचना कोलार थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.