अवैध शराब परिवहन व नगद जब्ती के खिलाफ कार्रवाई जारी

Updated on 19-10-2023 04:13 PM

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में लगातार अवैध शराब परिवहन एवं नगदी राशि सहित अन्य अवैध वस्तुओं की जप्ती की कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थों एवं नगदी सहित अन्य अवैध वस्तुओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


इसी कड़ी में अब तक पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 जनवरी 2023 से 17 अक्टूबर 2023 तक 1639 शराब प्रकरणों में 50 लाख 78 हजार 62 रूपए मूल्य के 12010.78 लीटर शराब एवं 104 वाहनों को जप्त की गई है।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान अवैध शराब परिवहन, नगदी राशि एवं अन्य वस्तुओं पर निगरानी के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) एवं उडऩदस्ता दल (एफएसटी) दल द्वारा हाल ही में छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन सहित साड़ी कपड़ा से भरे 107 बंडल को जप्त किया गया।

वहीं कल रात को बागनदी चेक पोस्ट में 12 बोतल अवैध शराब जप्ती की गई।

डिप्टी कलेक्टर गौतम पाटिल ने बताया कि जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 से 17 अक्टूबर 2023 तक 42 शराब प्रकरणों में 1 लाख 5 हजार 633 रूपए मूल्य के 223.91 लीटर शराब एवं 27 वाहनों को जप्त किया गया है।


इसके साथ ही स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) कल्लूबंजारी द्वारा एक बस एवं 34 लाख मूल्य के 107 साड़ी बंडल तथा  स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) बागनदी द्वारा 1 बस, 12 बोतल शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर अवैध शराब परिहवन एवं नगदी को रोकने के लिए जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिले के चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब जप्त की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.