भोपाल के न्यू मार्केट में आग के बाद एक्शन:दुकान संचालक पर FIR; भट्टी के पास रखे कपड़े से भड़की थी आग

Updated on 15-10-2026 02:04 PM
भोपाल, भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला भटूरे दुकान के संचालक पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पुलिस ने पाया कि आगजनी में दुकान संचालक की लापरवाही थी। भट्टी के पास कपड़े रखे थे। जिससे आग भड़की थी। इधर, आज से नगर निगम हॉकर्स जोन की शिफ्टिंग की कार्रवाई करेगा। टीटी नगर स्टेडियम के पास हॉकर्स शिफ्ट किए जाएंगे।

बालाजी छोटे भटूरे दुकान में 8 अक्टूबर को भीषण आग लगी थी। आग ने पास की 4 अन्य दुकानों और 12 से ज्यादा रेहड़ियों को भी चपेट में ले लिया था। इससे करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया था। इसी मामले में जहां नगर निगम एक्शन मोड में है और न्यू मार्केट को नो-हॉकर्स जोन बना रहा है। वहीं, टीटी नगर पुलिस ने दुकान संचालक दीप उर्फ दीपू अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भट्‌टी के पास रखे कपड़े में लगी थी पहले आग

जांच में सामने आया कि बालाजी छोला-भटूरा दुकान में भट्टी जल रही थी। इसके पास रखे कपड़े में आग लगने के बाद लपटें फैल गईं और देखते ही देखते आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में आम्रपाली रेस्टोरेंट, विजय स्टोर, एक कैफे और मोबाइल दुकान को नुकसान हुआ था। घटना के बाद आम्रपाली रेस्टोरेंट के संचालक पवन अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत की थी।

नगर निगम कर रहा आग से बचाव के इंतजामों की जांच

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने लापरवाही और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर ने बताया कि आग लगने की शुरुआत भट्टी के पास रखे कपड़े से हुई थी। अब मामले में दुकान संचालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, दुकान में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम मौजूद थे या नहीं? इसकी पड़ताल नगर निगम कर रहा है। अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच के बाद इस पहलू पर स्थिति स्पष्ट होगी।

आज भी मॉकड्रिल होगी, दुकानों की शिफ्टिंग शुरू

इधर, नगर निगम न्यू मार्केट को नो-हॉकर्स जोन बना रहा है। इसके चलते बुधवार को करीब 3 घंटे मॉकड्रिल की गई थी। 2 दमकलों को पूरे मार्केट में घूमाया गया था। जहां दमकल रूकी, वहां से निगम ने सामान जब्त किया था। 8 अक्टूबर को दुकान के सामने रखे सामान की वजह से दमकलें आगे नहीं बढ़ पाई थीं।

इधर, नगर निगम ने दिनभर एनाउंसमेंट कराया कि गुरुवार को हॉकर्स स्टेडियम के पास शिफ्ट कर लें। वरना जब्ती की कार्रवाई होगी। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार से हॉकर्स की शिफ्टिंग पर जोर देंगे। इसे लेकर बुधवार को ही एनाउंसमेंट करा दिया है। न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन में रेहड़ी लगाकर व्यवसाय करने वाले हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास हाट बाजार में विस्थापित करेंगे।

दुकानों के सामने पीली लाइन से मार्किंग

इधर, निगम दुकानों के सामने पीली लाइन की पुनः मार्किंग कर रहा है। बुधवार से प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई। दुकानदारों से सख्त लहजे में कहा गया है कि पीली लाइन से आगे यदि सामान रखा तो जब्ती की कार्रवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
भोपाल, सीहोर जिले के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में खिवनी अभयारण्य क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों के आदिवासी गुरुवार को भोपाल पहुंचेंगे।वे…
 15 October 2026
भोपाल, ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट…
 15 October 2026
भोपाल, भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला भटूरे दुकान के संचालक पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पुलिस ने पाया कि…
 15 October 2026
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में लंबे समय बाद डकैतों की आहट से पुलिस परेशान है। डकैत कल्ली गुर्जर ग्वालियर और मुरैना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दोनों…
 15 October 2026
 ग्वालियर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए हैं। इनमें मिठाई,…
 15 October 2026
इंदौर। मध्य प्रदेश में बड़ी इमारतों में फायर सेफ्टी रूल्स को लेकर बड़ी सख्ती की गई है। मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नियम-2026 में अब नियमों को तोड़ने पर एफआईआर…
 15 October 2026
 इंदौर : दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बेटे को बचाने के लिए उसके पिता पर पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।खजराना…
 13 October 2026
मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले…
 13 October 2026
आज 13 अक्टूबर को पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। मध्यप्रदेश सरकार उनकी याद में इस साल का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एक्टर रघुवीर यादव को देने जा रही है।…
Advt.