सीआर पर अभिमत न दिया तो होगी कार्रवाई:जीएडी ने कहा, टाल-मटोल की तो खुद की सीआर खराब कराएंगे रिपोर्टिंग अफसर

Updated on 02-07-2025 01:11 PM

लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों की सीआर बुलाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले दिनों जारी किए हैं। इसके बाद विभाग ने 20 अप्रेल 2023 को जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि अगर तय समय अवधि में किसी अ‌धिकारी ने कर्मचारी के सीआर पर अपना अभिमत रिपोर्टिंग अधिकारी या रिव्यू करने वाले अधिकारी या फिर स्वीकार कर्ता अधिकारी ने अपना अभिमत नहीं दिया तो उस पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऐसे अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ उसके सीआर में भी इसका उल्लेख किया जाएगा।

जीएडी के उपसचिव द्वारा एक जुलाई को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अगर किसी अधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारी से प्राप्त सेल्फ असेसमेंट और उसके बाद की स्थिति में सीआर में अपना अभिमत नहीं लिखा तो उसे गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जाएगी।

26 जून को जारी किए हैं सीआर की टाइम टेबल संबंधी निर्देश

इसके पहले जीएडी ने 26 जून को एक निर्देश में कहा था कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अफसरों को 30 जून तक सीआर का सेल्फ असेसमेंट भेजना है। इस अवधि में सीआर न देने पर सीआर ब्लैंक होने और पदोन्नति पर पड़ने वाले असर के लिए अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे।

जीएडी ने कहा है कि 27 मार्च 2025 को सरकारी कर्मचारियों के साल 2024-25 की सीआर जारी करने को लेकर समय सीमा तय कर इसके निर्देश जारी किए गए थे। इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ मंत्रालय सेवा के पहली और दूसरी श्रेणी के अधिकारियों को निर्देश दें कि वे स्थापना शाखा से वर्क फ्लो तैयार होने के बाद https://mpsparrow.gov.in पर अपनी सीआर का सेल्फ असेसमेंट हर हाल में कर दें।

ऐसा नहीं होने पर सीनियर अफसर को संबंधित अधिकारी की सीआर ब्लैंक फारवर्ड हो जाएगी और इस तरह की स्थिति आगे के वरिष्ठ अफसरों के साथ भी होगा जिसका नुकसान संबंधित अफसरों को होना तय है।

सहमत न होने पर प्रस्तुत कर सकेंगे अभ्यावेदन

जीएडी ने यह भी कहा है कि जिस अफसर का असेसमेंट जारी होने के बाद वह अपने सीनियर के अभिमत से संतुष्ट नहीं हों उसे एक माह के भीतर अपनी सीआर को लेकर अभ्यावेदन पेश करने का अधिकार होगा। ऐसा न किए जाने पर यह मान लिया जाएगा कि वार्षिक सीआर जो है वही ठीक है। इस अवधि के बाद अभ्यावेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

ऐसे होगी सीआर की प्रक्रिया

  • सीनियर अफसर का सीआर में अभिमत- 31 अगस्त
  • रिव्यू अफसर का अभिमत- 30 सितंबर
  • एक्सेप्ट करने वाले अफसर का अभिमत-30 नवंबर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.