मांस की अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई, 23 अगस्त से पुलिस के साथ मैदान में उतरेगा ननि अमला

Updated on 22-08-2023 12:08 PM

भोपाल। शहर में मांस की अवैध दुकानों और नियम विरुद्ध मांस विक्रय किए जाने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम का अमला अब मैदान में उतरेगा। 23 अगस्त यानी कल से यह कार्रवाई शुरू होगी, जो तकरीबन एक महीने तक चलेगी। 18 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत पशु चिकित्सा के साथ नगर निगम का अतिक्रमण अमला एवं स्थानीय पुलिस बल के समन्वय से अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित मीट दुकानों के विरुद्ध यह कार्रवाई होगी।

जानिए कब-कहां होगी कार्रवाई

इस दौरान 23 अगस्त को जोन-1 और 20 में, 26 अगस्त को जोन-12 और 13 में, 28 अगस्त को जोन-3 और 4 में, 2 सितंबर को जोन-2, 5 और 21 में, 4 सितंबर को जोन-6 और 8 में, 6 सितंबर को जोन-7 और 10 में, 11 सितंबर को जोन-9 और 11 में, 13 सितंबर को जोन-14 और 15 में, 16 सितंबर को जोन-18 और 19 में, 18 सितंबर को जोन-16 और जोन 17 में कार्रवाई की जाएगी।

अवैध मांस की दुकानें हैं खतरनाक

गौरतलब है कि इन अवैध या नियम विरुद्ध चलने वाली मांस की दुकानों से संबंधित इलाके में गंदगी फैलती है, जिससे संक्रमण का भय भी रहता है। इसके अलावा मांस की लालच में आवारा कुत्ते भी आसपास मंडराते रहते हैं, जिससे लोगों को खतरा रहता है। यही देखते हुए प्रशासन ने मांस की अवैध या नियम विरुद्ध चलने वाली दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.