एक्‍टर मिथुन रमेश अस्‍पताल में भर्ती, दुलर्भ बीमारी के कारण बंद नहीं हो रही आंखें

Updated on 04-03-2023 07:53 PM
मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्‍टर और एंकर मिथुन रमेश को केरल में अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्‍टर बेल्स पाल्सी से पीड़ित हैं। यह एक तरह की दुर्लभ बीमारी है, जो पैरालिस‍िस का प्रकार है। इसमें चेहरे का एक हिस्‍सा पैरालिस‍िस का श‍िकार हो जाता है। एक्‍टर मिथुन ने सोशल मी‍डिया पर एक वीडियो शेयर कर बीमारी की पुष्‍ट‍ि की है और हेल्‍थ अपडेट दिया है। एक्‍टर ने बताया है कि उन्‍हें माइल्ड बेल्स पाल्सी है और इस कारण वह अपनी दोनों आंखें एक साथ बंद नहीं कर पा रहे हैं।

Mithun Ramesh फिलहाल त्रिवेंद्रम के अनंतपुरी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी मेनन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और सभी से दुआ करने की अपील की है। मनोज को इससे पहले 2021 में अस्थायी फेशियल पैरालिसिस हो गया था। डॉक्टरों और फिजियोथेरेपी की मदद से अब उनकी सेहत में सुधार है।

मिथुन रमेश बोले- स्‍थ‍िति गंभीर नहीं है

एक्‍टर ने शुक्रवार, 3 मार्च को इस चौंकाने वाली खबर फैंस के साथ शेयर की। इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए हालांकि, उन्‍होंने यह भी बताया कि स्थिति गंभीर नहीं है। लेकिन यह बीमारी भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

कौन हैं मिथुन रमेश

मिथुन रमेश ने अपने एक्‍टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज फिल्‍म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' से की थी। इसके बाद वह 'शेषम', 'रन बाबू सैम', और 'जिमी ई वेदिन्ते ऐश्वर्यम' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। एक्‍ट‍िंग से पहले मिथुन रेडियो और टेलीविजन शोज के होस्‍ट के तौर पर दर्शकों का प्‍यार बटोर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.