एक्ट्रेस रीज विदरस्पून ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 12 साल बाद पति जिम टोथ से होंगी अलग

Updated on 05-04-2023 09:44 PM
बिग लिटिल लाइज एक्ट्रेस रीज विदरस्पून ने शादी के 11 साल बाद अपने पति से अलग होने का निर्णय ले लिया। एक हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और अब वह जब एक पब्लिक इवेंट में दिखाई दीं तो उनके हाथ की उंगली में शादी की रिंग नहीं थी। इवेंट में एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर को कई पोज दिए। इस दौरान उनकी शादी की रिंग वाली उंगली खाली दिखी। जब मीडिया ने इस विषय पर कुछ सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने यह कहकर जवाब देने से मना कर दिया कि यह हम दोनों का निजी फैसला है और अभी इस विषय पर कुछ बात करना नहीं चाहती हूं।

एक्ट्रेस नीले और सफेद चेक वाली शर्ट, सफेद पैंट और एक पुआल हैट पहनी हुई थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्राउन बेल्ट, हील्स और बैग कैरी किया था। शादी के 12वें सालगिरह से एक दिन पहले रीज विदरस्पून (Reese Witherspoon) और जिम टोथ (Jim Toth) ने 24 मार्च को अपनी शादी ख़त्म करने का निर्णय लिया।

तलाक पर रीज विदरस्पून क्या बोलीं

एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे पास सबसे कुछ शेयर करने के लिए है। यह निर्णय बहुत ही सावधानी और सूझबूझ के साथ लिया है। तलाक लेने का निर्णय बहुत मुश्किल था। हमने एक साथ कई साल गुज़ारे हैं और एक दूसरे के साथ का आनंद लिया है। हम दोनों ने एक साथ जो यादें बनाई है, उसका सम्मान करते हैं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे की परवरिश को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे लिए हमारा बेटा बहुत महत्व रखता है।

रीज की फैमिली

बता दें कि रीज का 10 साल का बेटा है। फिलहाल, तलाक के बाद भी दोनों ने बेटे की परवरिश एक साथ करने का निर्णय लिया है। इस मसले से दोनों ने अपने बेटे को दूर रखने का निर्णय लिया है। वर्ष 2010 में रीज विदरस्पून और जिम टोथ ने शादी की थी। दोनों एक दूसरे को काफ़ी पसंद करते थे। हालांकि, अब दोनों अलग हैं और इसकी वजह सामने नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.