आशीष संग एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने रचाई शादी, मंडप में दुल्‍हन के डॉगी पर टिकी नजरें

Updated on 07-06-2023 08:30 PM
'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल आज मुंबई में शादी के बंधन में बंध रही हैं। वो लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और रेस्त्रां मालिक आशीष एल सजनानी का हाथ थाम रही हैं। उनकी वेडिंग सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें सोनाली फूलों से सजी चादर के नीचे चलते हुए वेन्यु तक जा रही हैं। उन्होंने इस स्पेशल दिन के लिए पेस्टल पिंक लहंगा चुना। उनका डॉगी ने भी मैचिंग कपड़ों में एंट्री मारी तो सबकी निगाहें उस पर ही टिक गईं।
Sonnalli Seygall और Ashesh L Sajnani की शादी में कई जाने-माने सिलेब्स भी शामिल हुए। गेस्ट लिस्ट में शमा सिकंदर, राय लक्ष्मी भी शामिल रहीं। सोनाली और आशीष ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की है।

सोनाली की मेहंदी

मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी वायरल सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली सहगल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

इन फिल्मों में किया काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली ने लव रंजन की 2011 की हिट मूवी 'प्यार का पंचनामा' से लाइमलाइट बटोरी थी। इसमें कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह सहित कई स्टार्स थे। इसके बाद वो 'वेडिंग पुलाव', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'हाईजैक' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वो वेब सीरीज 'आउट ऑफ ऑर्डर' और 'अनामिका' में भी काम कर चुकी हैं।

म्यूजिक वीडियोज में भी आईं नजर

फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा सोनाली को कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है। वो 'ढोलना', 'इश्क दा रोग' सहित कई गानों में नजर आईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.