एक्‍ट्रेस श्रीलीला ने पूरी की MBBS डिग्री, 24 की उम्र में बनीं डॉक्टर, ग्रेजुएशन सेरेमनी का Video

Updated on 12-02-2026 01:22 PM
कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली श्रीलीला ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफल करियर को बरकरार रखते हुए एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है। वो 2020 के बैच से हैं और उन्हें पूरे 6 साल बाद ये डिग्री मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में उन्हें दीक्षांत समारोह के गाउन और टोपी में मेडिकल डिग्री लेते हुए दिखाया गया है, जिसने लोगों और उनके फैंस में अलग ही खुशी छाई हुई है।

मेडिकल की पढ़ाई और व्यस्त फिल्मी शेड्यूल को बनाए रखने में श्रीलीला ने अलग ही लेवल की उपलब्धि हासिल कर ली है। लगातार फिल्मी शूटिंग और प्रचार की चुनौतियों के बावजूद, श्रीलीला ने डॉक्टर की डिग्री हासिल की, जो उनके अनुशासन और एकाग्रता को दिखाती है। पढ़ाई और एक्टिंग करियर दोनों के लिए उन्होंने वक्त निकाला और आज फाइनली MBBS की डिग्री उन्हें मिल गई।

श्रीलीला को मिली MBBS की डिग्री

एक वीडियो में वह स्टेज पर दूसरे छात्रों के साथ कतार में खड़ी दिखाई देती हैं। डिग्री लेते ही वह अपने परिवार को गले लगाती हैं और मंच से नीचे उतरती हैं।

शपथ लेते हुए एक्ट्रेस का वीडियो

एक वीडियो में तो उन्गें और स्टूडेंट्स को हिप्पोक्रेटिक शपथ लेते हुए दिखाया गया है। जब यह घोषणा की जाती है कि वे आधिकारिक तौर पर 2020 बैच के डॉक्टर बन गए हैं, तो वह मुस्कुराती हैं और अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाती हैं।

कौन हैं श्रीलीला?

श्रीलीला का जन्म 2001 में अमेरिका के डेट्रॉइट में एक तेलुगू परिवार में हुआ था और उनका पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 2017 में तेलुगू फिल्म 'चित्रांगदा' से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सिंधु तोलानी के किरदार के बचपन का रोल निभाया था, लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म 2019 में आई कन्नड़ फिल्म 'किस' थी। उन्होंने उसी साल 'भारते' फिल्म में भी काम किया था।


श्रीलीला की अगली फिल्में

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अनुराग बसु की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। दोनों की केमेस्ट्री को देखने के लिए फैंस अभी से ही बेताब हैं। वह राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म में धनुष के साथ भी दिखाई देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.