टीकमगढ़ में अतिरिक्त 160 एमव्हीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

Updated on 18-12-2023 12:25 PM

एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने  220 के.व्ही. सब-स्टेशन टीकमगढ़ में अनुमानित लागत 5 करोड़ 77 लाख रूपये से 160 एमव्हीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। 

 एम.पी. ट्रांसको टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री आर.पी. कान्यकुब्ज ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से जतारा, दिगोदा, बुढैरा, टीकमगढ़, बड़ा मलहरा एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें उचित गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। 

टीकमगढ़ जिले की ट्रांसफार्मेशन केपेसिटी में हुई बढ़ोत्तरी

ट्रांसफार्मर के प्रारंभ हो जाने से टीकमगढ़ सब-स्टेशन की क्षमता बढ़कर 540 एमव्हीए की हो गई है। जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन केपेसिटी बढ़कर 793 एमव्हीए की हो गई है। जिले में एम.पी. ट्रांसको अपने 5 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है। 

 एम.पी. ट्रांसको के 416 सब-स्टेशनों से होता है प्रदेश में विद्युत ट्रांसमिशन 

एम.पी. ट्रांसको प्रदेश में 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है, जिसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 एवं 132 के.व्ही. के 214 सब-स्टेशन क्रियाशील हैं। 

78 हजार 947 एमव्हीए हो गई है कुल स्थापित केपेसिटी

एमपी ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़कर अब 78947 एमव्हीए की हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.