रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 15-10-2022 04:45 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाई अफवाहों पर ध्यान न दें। खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके कम्पलेक्स और एसएसपी उर्वरकों का भण्डार उपलब्ध है। किसान भाइयों को उर्वरक की जितनी आवश्यकता है, वे उतना उर्वरक लें। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के माध्यम से किसानों के नाम जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उर्वरक आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं आने देगी। यदि कोई गड़बड़ी होती है जैसे कोई अधिक मूल्य में उर्वरक देता है तो इसकी सूचना दूरभाष क्रमांक 0755-2678403 पर दी जाए। किसानों की परेशानी तत्काल दूर की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार का कर्त्तव्य है। उर्वरक की उपलब्धता में भारत सरकार का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। अत: चिंता की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि असमय वर्षा से कई जगह खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है। किसानों की समस्याओं की राज्य सरकार को जानकारी है। फसल खराब होने का प्रभाव कृषकों के जीवन और बच्चों के भविष्य तक पर पड़ता है। किसानों की तकलीफों को देखते हुए ही फसलों के सर्वे के निर्देश दिए जा चुके हैं। क्षति के आकलन के आधार पर राहत की राशि दी जाएगी, साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबको संकट से उबारा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.