एडवांस बुकिंग में 'आद‍िपुरुष' ने RRR को पछाड़ा, जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई

Updated on 15-06-2023 08:52 PM
'आदिपुरुष' की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बचे हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शुक्रवार, 16 जून को प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान स्‍टारर यह फिल्‍म धमाल मचाने की पूरी तैयारी में है। ओम राउत के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े दंग करने वाले हैं। बुधवार रात तक 'आद‍िपुरुष' के 3.92 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा एसएस राजामौली की RRR से भी बेहतर है। यही नहीं, एडवांस बुकिंग के लिए गुरुवार का पूरा दिन अभी बाकी है और अनुमान यही है कि रिलीज से पहले ही करीब 5 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो जाएगी। यह आंकड़े हिंदी और तेलुगू दोनों वर्जन के हैं और अब तक इस फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग से 13.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Adipurush Advance Booking: महाकाव्‍य 'रामायण' की कहानी पर बनी इस 500 करोड़ की महाबजट फिल्‍म का सारा दारोमदार अब कमाई पर टिका हुआ है। फिल्‍म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है, जबकि कृति सेनन ने सीता मां का रोल प्‍ले किया है। देशभर में यह फिल्‍म 2D और 3D वर्जन में रिलीज हो रही है। हॉलीवुड फिल्‍म 'The Flash' की रिलीज के कारण 'आदिपुरुष' को IMAX स्‍क्रीन्‍स पर जगह नहीं मिली है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रफ्तार से 'आद‍िपुरुष' के टिकटों की एडवांस बुकिंग हो रही है, गुरुवार रात तक हिंदी और तेलुगू में इस फिल्‍म के करीब 5 लाख टिकट आसानी से बिक जाएंगे। यानी शुक्रवार को जब यह फिल्‍म रिलीज होगी तो एडवांस बुकिंग के बूते पहले से ही 15-20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी होगी।

'आद‍िपुरुष' के टिकटों की कीमत 2000 रुपये तक

Adipurush Ticket Price: 'आदिपुरुष' के टिकटों को लेकर बाजार में अलग तरह का शोर भी मचा हुआ है। एक तरफ जहां सिनेमाघरों खासकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स में टिकटों की कीमतें आसमान छू रही है, वहीं कई मल्‍टीप्‍लेक्‍स ने इस पर 50% की छूट भी ऑफर की है। दिल्‍ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक में 'आदिपुरुष' की टिकटें 250 रुपये से 2000 रुपये तक की कीमत पर मिल रही हैं। जबकि कोलकाता, चेन्‍नई, बेंगलुरु में इसके मुकाबले टिकट की कीमतें कम हैं। आंध्र प्रदेश में भी सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स ने सरकार से मंजूरी लेकर टिकट की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसे इस तरह समझ‍िए कि टिकट की कीमत जितनी होगी, ग्रॉस कलेक्‍शन उतना ही ज्‍यादा होगा। फिल्‍म का बजट वैसे भी 500 करोड़ रुपये है। ऐसे में मेकर्स को इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में हिट करवाने के लिए कम से कम 510 करोड़ रुपये नेट कलेक्‍शन की जरूरत होगी।

हिंदी से ज्‍यादा तेलुगू में कमाई कर सकती है 'आद‍िपुरुष'

Adipurush Screen Count: ओम राउत की इस फिल्‍म के केस में एक और दिलचस्‍प बात गौर करने वाली है। बंपर एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर जहां सभी दंग हैं, वहीं बहुत संभव है कि यह फिल्‍म हिंदी से ज्‍यादा तेलुगू में कमाए करे। कम से कम एडवांस बुकिंग और शुरुआती रुझान तो यही बता रहे हैं। 'आदिपुरुष' देश में 6200 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन में इसे 4000 से अधिक स्क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। दर्शकों को रिझाने के लिए जहां रणबीर कपूर से लेकर 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल और अनन्‍या बिरला ने 10,000-10,1000 टिकट्स दान में देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हर सिनेमाघर में भगवान हनुमान के नाम पर एक सीट भी खाली छोड़ी जाएगी। जाहिर तौर पर इन सब का फिल्‍म को लेकर बने माहौल पर असर पड़ता है।

एडवांस बुकिंग में RRR को 'आद‍िपुरुष' ने दी मात

Adipurush Vs RRR Advance Booking: एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्‍म 'RRR' की तुलना में 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग बेहतर है। RRR ने रिलीज से पहले हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से 7 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 'आद‍िपुरुष' ने अभी तक हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से 6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। गुरुवार को यह आंकड़ा और बढ़ने वाला है। उम्‍मीद यही है कि हिंदी में एडवांस बुकिंग से यह फिल्‍म लगभग 12-13 करोड़ रुपये कमा लेगी।

ओपनिंग डे पर हिंदी में 25-30 करोड़ और तेलुगू में 35-40 करोड़ की कमाई!

Adipurush Box Office Prediction: राजामौली की RRR ने हिंदी वर्जन से ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। अब जब 'आदिपुरुष' की प्री-बुकिंग इससे बेहतर है, तो साफ है कि ओपनिंग डे पर शुक्रवार को प्रभास की यह फिल्‍म 25-30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लेगी। यानी शाहरुख खान की 'पठान' के बाद यह हिंदी में साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। यदि ओपनिंग डे पर हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में कमाई की बात करें तो आंकड़े अलग ही कहानी कहते हैं। तेलुगू में फिल्‍म की एडवांस बुकिंग हिंदी से भी बेहतर है। बहुत संभव है कि यह फिल्‍म पहले दिन तेलुगू में 35-40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाए। यानी इस तरह से दोनों भाषाओं को मिलाकर 'आद‍िपुरुष' ओपनिंग डे पर 70 करोड़ रुपये से भी आगे निकल सकती है।

अगर यहां अटकी सूई तो फ्लॉप हो सकती है 'आद‍िपुरुष'

'आद‍िपुरुष' के लिए फर्स्‍ट वीकेंड तक अपना रुतबा बनाना बहुत जरूरी है। यदि ऐसा होता है तो यह बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। लेकिन यहां यह भी तथ्‍य है कि 'रामायण' की कहानी हर किसी को पता है। ऐसे में सारा दारोमदार फिल्‍म की मेकिंग, एक्‍ट‍िंग और VFX पर है। यदि दर्शकों को थ‍िएटर में अच्‍छा एक्‍सपीरियंस मिलता है तो यह फिल्‍म नए रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो यह सोमवार से औंधे मुंह भी गिर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.