Adipurush का 8वें दिन ही चौपट हुआ हाल, प्रभास-कृति सेनन की फिल्म अब पाई-पाई की मोहताज

Updated on 24-06-2023 10:42 PM
बॉक्स ऑफिस पर 'आदिपुरुष' के गिरते आंकड़ों ने मेकर्स को परेशान किया है और अब उन्होंने अपने प्लान में काफी कुछ बदल भी डाला है। फिल्म के डायलॉग्स पर चल रहे विवादों के बीच मेकर्स ने उन लाइन्स को भी सही कर लिया जिसपर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। रिलीज के वक्त टिकटों के बढ़े दाम को लेकर चर्चा में रही इस फिल्म ने अब इसे भी कम कर दिया है। हालांकि, इन सभी तिकड़म के बावजूद फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा। फिल्म ने 8वें दिन भी जो कमाई की है वो काफी कम रही है।

फिल्म की कमाई के आंकड़ों पर काम करने वाली वेबसाइट sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8वें दिन घटकर 3.4 करोड़ पर आकर थम गया है। इसी के साथ देसी बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में कुल कमाई 263.3 बताई जा रही है। इससे पहले सातवें दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें से हिन्दी में कुल 2.9 करोड़ और तेलुगू में 1.7 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं मलयालम (3 लाख), तमिल और कन्नड़ का हाल और बुरा रहा, क्योंकि फिल्म ने मात्र 2-2 लाख रुपये की कमाई की है।
कमाई में 29% की दिखी गिरावट
8वें दिन फिल्म ने हिन्दी में मात्र 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं इसने तेलुगू में 1.2 करोड़ रुपये कमाई की। फिल्म की सातवें दिन से अगर 8वें दिन की कमाई की तुलना करें तो इसमें -29% की गिरावट आई है।

दुनिया भर में की है 400 करोड़ से अधिक की कमाई
वहीं 500 करोड़ से अधिक के बजट में तैयार इस फिल्म के प्रॉडक्शन हाउस ने वर्ल्डवाइड आंकड़ा केवल छठे दिन तक ही शेयर किया है, जो 410 करोड़ रुपये बताई गई है। 7वें और 8वें दिन का वर्ल्डवाइड आंकड़ा टी-सीरीज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी नहीं किया है।

पाल ने 'आदिपुरुष' पर अब भी लगा रखा है बैन
बताते चलें कि नेपाल में इस फिल्म को बैन किया गया था और इसी के साथ बाकी हिन्दी फिल्मों पर भी रोक लगा दी गई थी। इस फिल्म में सीता माता को भारत की बेटी बताए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, अब बाकी फिल्मों पर से बैन हटा दिया गया है, लेकिन 'आदिपुरुष' पर ये बैन अभी भी लगा हुआ है।

इस फिल्म को रामायण के साथ सबसे बड़ा मजाक बताया गया
भारत के सबसे पवित्र धर्मग्रंथों में से एक 'रामायण' पर बेस्ड इस फिल्म के डायलॉग्स और विजुअल्स पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों फिल्म के खिलाफ बोलते नजर आए। इस दौरान रामानंद सागर के 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभा चुके कलाकारों का भी गुस्सा इस फिल्म पर खूब फूटा। इन्होंने इस फिल्म को रामायण के साथ सबसे बड़ा मजाक बताया और हैरानी जताई कि मेकर्स ने क्रिएटिविटी के नाम पर ये क्या किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.