डायरेक्टर मणि रत्नम की वजह से अदिति राव हैदरी बनीं एक्ट्रेस बोलीं- कभी सिनेमा नहीं देखा

Updated on 24-04-2023 08:34 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हाल ही में वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडे बाय ब्लड' में बतौर अनारकली नजर आई थीं। इसमें उनके अलावा सलीम की भूमिका में आसिम गुलाटी, अकबर के रोल में नसीरुद्दीन शाह, जोधा बाई के किरदार में संध्या मृदुल और शेख सलीम चिश्ती के रूप में धर्मेंद्र नजर आए थे। ये पहला सीजन था जो कि काफी सफल रहा। अब इसका दूसरा सीजन भी शूट हो रहा है, जो कि जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अब इसी सीरीज के सिलसिले में एक्ट्रेस इंटरव्यूज दे रही हैं। उन्होंने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से भी बात की। इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया। क्या बताया, आइए बताते हैं।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Haydari) ने कहा, 'मैं हमेशा से मणि रत्नम की हिरोइन बनना चाहती थी और इसीलिए मैं एक्टर बनीं। मैंने कभी भी हिंदी या तमिल सिनेमा नहीं देखा। मेरे लिए तो यह अविश्वसनीय निर्देशकों की कहानी है। अगर आप सही समय पर सही जगह हो तो आप एक अविश्वसनीय डायरेक्टर्स द्वारा एक अविश्वसनीय विजन का भी हिस्सा बनोगे। जो फिल्म मैंने मणि सर के साथ की थी, उसने मेरी लाइफ बदल दी।'

अदिति नहीं देखती हैं फिल्मों का जॉनर

अदिति राव हैदर ने आगे कहा, 'जिस तरह से मैं अपना काम चुनती हूं, उसकी एक प्रक्रिया होती है। मैं पहले डायरेक्टर चुनती हूं। फिर मैं स्क्रिप्ट देखती हूं और उसके बाद किरदार, जो मुझे ऑफर हुआ हो। जब ये सब एक जगह सही बैठती हैं तो मैं हां बोल देती हूं। मैं जॉनर नहीं देखती हूं। मेरे लिए भाषा मैटर नहीं करती। सिर्फ डारेक्टर, कहानी और क्या मैं कर रही हूं, वो मायने रखता है।'

अदिति को टाइकास्टिंग से नहीं दिक्कत

अदिति ने आगे कहा, 'हालांकि, एक एक्टर के नाते, मेरा मानना है कि हम सभी फेज से गुजरते हैं और निश्चित रूप से एक वक्त पर टाइपकास्टिंग भी होती है। लेकिन हमें भी लोग कई बार उसी तरह से देखना भी चाहते हैं। वह हमें वैसे ही पसंद करते हैं। साथ ही डायरेक्टर भी ये ही सोचता है कि वो आपको उस तरह से इस्तेमाल कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बुराई है।'

अदिति एक वक्त के बाद निभाती हैं नए किरदार

अदिति राव हैदरी ने कहा कि वो एक एक्टर और क्रिएटिव पर्सन होने के नाते किसी डिब्बे में बंद नहीं होना चाहती हैं। वह कहती हैं, 'मैं किसी एक रोल मैं कैद होकर नहीं रहना चाहती। मुझे ये कुछ समय के लिए अच्छा लगता है लेकिन बाद में मुझे इससे बाहर निकलने का मन करता है। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं संतुष्ट नहीं होना चाहती। मैं अपनी एक इमेज को तोड़ूंगी और एक नई जर्नी शूरू करूंगी।'

अदिति ने साउथ इंडस्ट्री में किया अभिनय

अदिति ने आगे कहा, 'तमिल, तेलुगू और मलयालम में काम किया। सभी मूवीज में दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसने मुझे वैल्यू महसूस करवाई और इस बात से आगाह किया कि फिल्मों में भाषा की सीमाएं नहीं होतीं। यह सब लोगों को महसूस कराने के बारे में है। आप ऐसा कर सकते हैं अगर आप अपने दिल की सुनाते हैं। इसी तरह से मैं काम करना जानती हूं और उसी तरह से मैं काम कर रही हूं।'

अदिति और दुलकीर सलमान का रिश्ता

अदिति राव हैदरी ने दुलकीर सलमान के बारे में भी बात की। कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्मों में कॉमेडी जॉनर सबसे मुश्किल है। मैं सिर्फ ऊट-पटांग हरकतें करती हूं। फिल्म हे सिनामिका से मुझे इस चीज का आभास भी होता है। इसमें मैं लिटिल राउडी का रोल कर रही हूं। किसी ने मुझे पहले कभी इस तरह के रोल में नहीं देखा है। मुझे ये करने में बहुत मजा आया। और ये रोल मुझे उस इंसान के साथ करने को मिला जो कि मेरे बेहद करीब है और मैं उसके साथ मैं सहज हूं। उसका नाम दुलकीर सलमान है। हम दोनों असल जिंदगी में टॉप एंड जेरी हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.