गोवा के ‘रेस्टोरेंट कर्लीज’ रेस्तरां को प्रशासन करेगा ध्वस्त

Updated on 09-09-2022 05:48 PM
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गोवा के 'रेस्टोरेंट कर्लीज' के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद कर्लीज रेस्तरां को गिराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. कर्लीज रेस्तरां में ही सोनाली फौगाट को ड्रग्स दी गयी थी.

बता दें कि कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक याचिका दायर की थी. इसमें गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिटी के कर्लीज रेस्तरां को गिराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. एनजीटी ने मामले में सुनवाई के बाद कर्ली रेस्तरां की याचिका को खारिज कर दिया. मतलब NGT ने भी कर्लीज रेस्तरां को गिराने का रास्ता साफ कर दिया है.

एनजीटी ने कर्लीज की याचिका को किया है खारिज

दरअसल, GCZMA ने 21 जुलाई 2016 को कर्लीज रेस्तरां को गिराने का आदेश दिया था. इसमें कहा गया था कि कर्लीज नो डेवलपमेंट जोन में अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके खिलाफ कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स ने एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की थी. इस अपील को 6 सितंबर 2022 को एनजीटी ने खारिज कर दिया है. हालांकि 7 सितंबर को गोवा सरकार ने कर्लीज को लेकर दिए गए आदेश के रिव्यू और दोबारा सुनवाई के लिए एनजीटी में एफिडेविट दिया है.

सोनाली की 23 अगस्त को गोवा में हुई थी मौत

बताते चलें कि बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट 22 अगस्त को इसी कर्लीज (curlies) रेस्तरां पहुंची थीं. उनके साथ पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह भी साथ थे. आरोप है कि सुधीर सांगवान और सुखविंन्दर ने सोनाली को MDMA ड्रग्स का ओवरडोज दिया. सोनाली की तबियत खराब होने पर उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनाली ने दम तोड़ दिया.

विवादों में रहा है कर्लीज

हालांकि, कर्लीज (curlies) पहले से विवादों के घेरे में रहा है. रेस्तरां के मालिक के खिलाफ पहले से NDPS के तहत दो मुकदमे दर्ज थे जबकि आंध्रा प्रदेश के एक NDPS केस में मालिक एडविन के बयान दर्ज हुए थे. उधर, गोवा पुलिस सोनाली के मर्डर का मकसद तलाशने के लिए हिसार, रोहतक और गुरुग्राम की खाक छान चुकी है लेकिन अभी तक कुछ खास सुराग नहीं मिला है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.