शुरू हो गई शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग, टिकट की कीमत सुन चकरा जाएगा माथा

Updated on 01-09-2023 02:57 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अगले वीक रिलीज हो रही है और ऐसा लग रहा है कि शाहरुख एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपने दबंग मोड में दिखने वाले हैं। एटली निर्देशित इस फिल्म 'जवान' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ और इसे देखकर फैन्स काफी क्रेजी हो गए हैं। इसके बाद से ही लगातार ट्विटर पर शाहरुख खान, जवान ट्रेलर और इसकी एडवांस बुकिंग ट्रेंड हो रही है। गुरुवार की शाम दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई है और प्रॉमिस के मुताबिक ही इसकी एडवांस बुकिंग आज शुक्रवार से शुरू भी हो चुकी है। इनमें से लग्जरी हॉल में टिकटों के दाम हैरान करने वाले भी हैं।

हाल ही में #askSRK सेशन के दौरान जब एक्टर से इंडिया में एडवांस बुकिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वो इंतजार कर रहे हैं कि लोगों के पास पहले उनकी सैलरी आ जाए ताकि वो अपनी पूरी फैमिली के लिए टिकट खरीद सकें, क्योंकि 'जवान' एक फैमिली फिल्म है।

रेड चिलीज़ ने ट्विटर पर अनाउंस की 'जवान' की एडवांस बुकिंग

शुक्रवार को प्रॉडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ ने ट्विटर पर Jawan Advance Booking को लेकर अनाउंस कर दिया है। इसी के साथ लिखा गया है, 'आपकी और मेरी बेकरारी खत्म हुई। फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग खुल गई है। इसलिए अपना टिकट अब आप बुक कर सकते हैं।' फिल्म 'जवान' वर्ल्डवाइड 7 सितम्बर (#Jawan7thSeptember2023) को रिलीज हो रही है जो 3 भाषाओं में हिन्दी, तमिल और तेलुगू में आनेवाली हैं।

टिकटों के प्राइस पर चकरा सकता है माथा

यहां बताते चलें कि मुंबई में इस फिल्म 'Jawan' की एडवांस बुकिंग 30 अगस्त को ही शुरू हो गई थी जबकि दिल्ली में आज यानी 1 सितम्बर से शुरू हुआ है। ये फिल्म 2D qJऔर आईमैक्स फॉर्मैट में आ रही है। आईमैक्स, डायरेक्टर्स कट जैसे लग्जरी क्लास थिएटर स्क्रीन्स की बात करें तो ये टिकट काफी महंगे नजर आ रहे हैं। ऐसे थिएटर्स में मुंबई में 'जवान' के टिकट 2300 रुपये के हैं तो दिल्ली में 2400 रुपये के नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि टिकटों की इस बढ़ी कीमत से शाहरुख खान के फैन्स को फर्क नहीं पड़ रहा। मुंबई में लेट नाइट शोज़ के टिकट 2300 के हैं और कहा जा रहा है कि ऑलरेडी आधे टिकटों की बिक्री हो भी चुकी है।

पहले ही दिन 125 करोड़ हो सकती है पार

खबरें ऐसी भी हैं कि 'Jawan' को लेकर इतना क्रेज है कि कई थिएटर्स अर्ली शोज़ (सुबह 6:30 से लेकर 7 बजे तक) रखने को मजबूर हैं ताकि ऑडियंस को फिल्म देखने का अच्छा मौका मिल सके। एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 125 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है और केवल इंडिया में ओपनिंग डे पर ये कलेक्शन 75 करोड़ रुपये का हो सकता है।

केवल हिन्दी में 'जवान' कर सकती है 70 करोड़ की कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने ETimes के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया था कि शाहरुख की 'जवान' को लेकर ऐसा माहौल है कि ये अलग इतिहास रचने वाली है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर यानी पहले दिन हिन्दी बेल्ट में करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है और साउथ मार्केट से ये एक्स्ट्रा 20 करोड़ रुपये तक कमा लेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल कमाई के मामले में ये पहले ही दिन 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले कभी नहीं देखा गया तूफान आने वाला है!

देशभर में 'जवान' की एडवांस बुकिंग विंडो आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से खुल गईं है। जनता के बीच फिल्म के लिए जबरदस्त चर्चा और दीवानगी को देखते हुए यह अनुमान लगाना आसान है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले कभी नहीं देखा गया तूफान आने वाला है और रिकॉर्ड इतिहास रचने वाले हैं। बता दें कि 'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा प्रड्यूस और गौरव वर्मा द्वारा को-प्रड्यूस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की फिल्म है। य

फिल्म 'जवान' में दिखने वाले हैं तमाम शानदार कलाकार

बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे तमाम कलाकार हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.