अनाउंसमेंट सिस्टम से अधिक तेज बजते हैं विज्ञापन:भोपाल स्टेशन पर रेल यात्री और कर्मचारी भी परेशान

Updated on 09-04-2024 01:07 PM

भोपाल स्टेशन पर इन दिनों नॉइज पॉल्यूशन से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी सभी परेशान हैं। रेलवे पिछले करीब 5 दिनों से स्टेशन पर LIC के विज्ञापन ऑडियो चला रहा है। इसका साउंड इतना अधिक है कि रेल यात्री के साथ ही स्टेशन कर्मचारी भी परेशान हैं।

5 दिन पहले ही हुआ शुरू

हर ट्रेन के अनाउंसमेंट से पहले और बाद में यह विज्ञापन पिछले 5 दिनों से बजाया जा रहा है। इससे पहले तक यहां साधारण अनाउंसमेंट सिस्टम लगा था, जिसकी आवाज नॉर्मल थी, इससे किसी को परेशानी नहीं होती थी। इसकी टाइमिंग 30 सेकेंड से 45 सेकेंड तक है, बताया जा रहा है कि चौबीस घंटे में यह 300 से 400 बार बजता है। जिसकी मौखिक शिकायतें कई रेल यात्रियों ने अधिकारियों से की है।

यह भी है दिक्कत

इसके चालू होने के बाद भोपाल स्टेशन पर हाल कुछ दिन पहले एक मामला ऐसा भी आया कि जब ट्रेन निकल गई, और अनाउंसमेंट बाद में हुआ। जिसके चलते कुछ यात्रियों को असुविधा हुई। रेलवे के कर्मचारियों के अनुसार किसी भी ट्रेन के आने से पहले नए अनाउंसमेंट सिस्टम में प्रति ट्रेन अनाउंसमेंट से पहले और बाद में चलाया जाता है। जिससे 60 से 90 सेकेंड एक्ट्रा लगते हैं।

रोजाना शाम के समय एक साथ 4 से 5 ट्रेनें भी आती हैं, तब यहां ऐसा भी हुआ है कि ट्रेन निकल गई और उसका अनाउसंमेंट बाद में हुआ। इससे पहले तक सामान्य सिस्टम से अनाउंसमेंट जब होता था तो यह 60 से 90 सेकेंड एक्ट्रा समय नहीं लगता था। जिससे कि यह दिक्कत पहले कभी नहीं आई।

करीब 230 ट्रेनें, 45 हजार का फुटफॉल

भोपाल स्टेशन पर रोजाना 230 ट्रेनें अप डाउन के लिए गुजरती है। यहां के फुटफॉल की बात की जाए तो यहां रोजाना 40 से 45 के करीब रहता है। वहीं लगभग 25 हजार से अधिक लोग प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आते हैं। यहां से रोजाना करीब ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों को दबाव बना रहता है। लोगों की चहल-पहल के बीच विज्ञापन को शोर परेशानी का कारण बना हुआ है।

रेलवे ने कहा

हमें अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। हम मामले की जांच करेंगे और अगर अधिक नॉइज पाई गई तो हम इसको कम करवाएंगे, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा नहीं हो।
नवल अग्रवाल, प्रवक्ता, भोपाल मंडल

ध्वनि एक साइलेंट किलर, संवेदनशील रहें :MPPCB

मध्यप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) के रीजनल मैनेजर ब्रजेश शर्मा ने कहा कि ध्वनि एक साइलेंट किलर है। इसको लेकर संवेदनशील रहें, क्योंकि इसका सीधा आपके ब्रेन पर असर होता है। यह एकदम आपका बीपी (ब्लड प्रेशर) भी बढ़ाता है। जिससे आपके स्वस्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.