बीयू के करीब 12 कालेजों की संबद्धता अधर में लटकी

Updated on 11-12-2023 12:09 PM

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग ने कुछ दिनों पहले कालेजों को संबद्धता और पाठ्यक्रम निरंतरता के लिए दिसंबर तक का अंतिम मौका दिया है। विभाग के पास पाठ्यक्रम निरंतरता के लिए पहुंचे 94 आवेदनों में से करीब 12 कालेजों की संबद्धता बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से हैं। इन कालेजों में नियमित फैकल्टी की कमी के चलते इनकी संबद्धता अटक सकती है।

वहीं इस वर्ष शुरू हुए 40 प्राइवेट कालेजों पर फैकल्टी की कमी के कारण संबद्धता का संकट मंडरा रहा है। विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए नए निजी कालेज या नवीन संकाय, नवीन विषय शुरू करने के साथ ही पहले से संचालित पाठ्यक्रमों की निरंतरता जारी करने के लिए निर्धारित समय सीमा में आनलाइन आवेदन बुला लिए हैं। विभाग को 94 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह 50 आवेदन संकाय बदलने और नये विषयों को लेकर सोसायटी द्वारा किए गए हैं। इनमें से करीब 12 कालेजों के पास तय मापदंड के मुताबिक फैकल्टी मौजूद नहीं हैं। विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में नवीन निजी कालेज, नए कोर्स, नवीन विषय शुरू करने एवं पूर्व में संचालित निजी कालेजों में संचालित कोर्सेस की निरंतरता के लिए पूर्णत आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए संबंधी मार्गदर्शिका कार्यालय द्वारा जारी की गई है, जो विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

फैकल्टी के अभाव में रोकी पूर्व से संचालित कालेजों की संबद्धता

बीयू ने फैकल्टी के अभाव में पूर्व में संचालित कालेजों की संबद्धता रोक दी है। इससे इन कालेजों में हुए प्रवेश को लेकर भी असमंजस स्थिति बनी हुई है। करीब 12 सोसायटी ने नए कालेज स्थापित करने के लिए विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्हें सत्र 2024-25 में प्रवेश कराने के लिए बीयू से संबद्धता जरूरी है। हालांकि उनके पास फैकल्टी का अभाव है।

नए कालेजों का होगा भौतिक निरीक्षण

नए कालेजों का बीयू भौतिक निरीक्षण कराएगा। इस दौरान कालेजों को फैकल्टी के साथ प्राचार्य और अन्य स्टाफ भी दिखाना होगा। इस कारण सोसायटी फैकल्टी खोजने में लगी हुई है। कुछ कालेजों से स्टाफ और फैकल्टी की नियुक्ति करने के लिए विज्ञापन तक जारी कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.