डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग जैसे हालात, दोनों देशों ने भेजी तोपें, बदले की आग में जल रहा तालिबान, कभी भी युद्ध!

Updated on 26-11-2025 01:48 PM
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के खोस्त, पक्तिका समेत चार राज्यों में भीषण ड्रोन हमले किए हैं। जिनमें कम से कम 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के हमले में कई लोगों के घायल होने की भी रिपोर्ट है। इस हमले के बाद तालिबान की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में इस्लामिक कानून के तहत पाकिस्तान से बदला लेने की कसम खाई गई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाग मुहाजिद ने कहा है कि पाकिस्तान, इस्लामिक तरीके से पाकिस्तान से बदला लेगा।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डूरंड लाइन, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवादित बॉर्डर है, और जिसे तालिबान मान्यता नहीं देता है, वहां भारी तनाव है।दोनों देशों ने अपने फ्रंटलाइन चेक पोस्ट पर भारी तोपें भेज दी हैं। सूत्रों के हवाले से CNN-News18 की रिपोर्ट में बताया गया है, कि दोनों तरफ से सेना के जवानों की तेज मूवमेंट की खबर है, जिससे दोनों देशों के बीच अस्थाई युद्धविराम टूटने की आशंका बढ़ गई है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सेना के ड्रोन को चमन-स्पिन बोल्डिक, अंगूर अड्डा, कुर्रम-नंगहार और तोरखम समेत कई सेक्टर में हवाई निगरानी करते देखा गया है, जिससे बड़े पैमाने पर मिलिट्री लड़ाई की आशंका बढ़ गई है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देश संभावित टकराव की तैयारी कर रहे हैं और हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं। खास बॉर्डर पोस्ट पर भारी आर्टिलरी की तैनाती टकराव के लिए गंभीर तैयारी का इशारा करती है। सूत्रों ने बताया है कि दोनों ही देश फुल स्केल युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।पिछले कुछ हफ्तों में डूरंड लाइन पर लगातार संघर्ष हुई हैं। गोलीबारी देखने को मिली है, खासकर कुर्रम और नंगहार जैसे इलाकों में काफी ज्यादा तनाव है। वहीं, बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती और निगरानी ऑपरेशन से संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, दोनों एक बड़ी लड़ाई में फंस सकते हैं। चमन-स्पिन बोल्डिक और तोरखम जैसे स्ट्रेटेजिक रूप से जरूरी पॉइंट्स समेत कई सेक्टर्स को बहुत ज्यादा हाई अलर्ट पर रखा गया है। खबर है कि पाकिस्तानी और अफगान अधिकारियों ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिए हैं और हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए और फोर्स भेज दी है। सीमा पर आम लोगों का दिखना बंद हो गया है।
डिप्लोमेटिक बातचीत भी हो चुकी हैं नाकाम
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उन्हें अब तालिबान से कोई उम्मीद नहीं है। दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक बातचीत भी करीब करीब बंद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के पास भारी हथियार होने और तनाव होने की वजह से डूरंड लाइन पर किसी भी समय पूरी तरह से लड़ाई शुरू हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है, क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच किसी बड़े संघर्ष से सिर्फ ये दो देश ही नहीं, बल्कि पूरा दक्षिण और मध्य एशिया अस्थिर हो सकता है। डिफेंस एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि यदि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जल्द बहाल नहीं हुई, तो दुरंड लाइन एक बार फिर युद्ध का मैदान बन सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.