आज फिर हो रहा है आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट, सच उगलवाने में लगी फोरेंसिक टीम

Updated on 28-11-2022 06:16 PM
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) का पोलीग्राफ टेस्‍ट (Polygraph Test) आज फिर किया जा रहा है. आफताब को टेस्ट के लिए पुलिस सुबह-सुबह एफएसएल लैब लेकर आई है. इससे पहले भी आफताब का पोलीग्राफ टेस्‍ट हो चुका है. जिसके विश्‍लेषण के बाद फोरेंसिक टीम ने आफताब से फिर सवाल पूछने का फैसला किया था. पोलीग्राफ टेस्‍ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्‍ट भी किया जाना है. उधर, तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है और उसे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कोई परेशानी नहीं है. आफताब का हेल्‍थ चेकअप भी किया गया है.

जेल अधिकारियों के अनुसार आफताब को अन्‍य लोगों से अलग रखा गया है. साथ ही उस पर चौबीस घंटे CCTV के जरिए नजर रखी जा रही है. जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट से ऑर्डर मिला है कि आफताब को 28, 29 नवंबर और 5 दिसम्बर को डायरेक्टर FSL रोहिणी के सामने पेश किया जाए. आफताब को  FSL के सामने पेश करने का काम दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन को सौंपा गया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

       

बता दें कि श्रद्धा हत्‍याकांड मामले में आफताब को शनिवार को 13 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है. आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और उन्‍हें दिल्‍ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्‍सों में रात को फेंकता रहा. श्रद्धा की हत्‍या के करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.